फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angelina Jolie Birthday: भाई को किस करने पर मचा था बवाल, विवादों से भरी रही एंजलिना जोली की जिंदगी

Sat, 04 Jun 2022 10:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie Birthday Special: Know About salt and Maleficent Actress life controversies in hindi
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अदाकाराओं में एक एंजेलिना जोली आज अपने करियर के उस मोड़ पर हैं, जहां वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यह दिग्गज विदेशी अभिनेत्री आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। 4 जून, 1975 को लॉस एंजेलिस में जन्मी एंजेलिना की  प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रही हैं। महज एक साल की छोटी सी उम्र में ही एंजेलिना के माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी और उनके भाई की परवरिश उनकी मां ने ही की थी। बचपन में इतना सब झेलने के बाद महज 16 साल की उम्र में बतौर फैशन मॉडल अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने पिता जॉन वोइट के साथ साल 1982 में आई फिल्म 'लुकिंग टू गेट आउट' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की दुनिया में कदम रखा। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के ठीक एक दशक बाद उनका एक्टिंग करियर बेहद कम बजट की फिल्म 'साइबोर्ग-2' से शुरू हुआ। बता दें कि एंजेलिना ने लाइफ में तीन शादियां की लेकिन कोई भी सफल नहीं रही। छोटी-सी उम्र में ही लोगों के दिलों पर राज करने वाली एंजेलिना का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वह विवादास्पद फोटोज की वजह से चर्चा में आईं तो कभी उनकी न्यूड फोटोज की नीलामी ने सुर्खियां बटोरीं। आइए पढ़ते हैं कब-कब उनका नाम विवादों में उछला...

Angelina Jolie Birthday Special: Know About salt and Maleficent Actress life controversies in hindi
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटी उम्र में खोई वर्जिनिटी  
एंजेलिना ने साल 2003 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मीडिया के सामने अपनी वर्जिनिटी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया था, जिसके बाद उनका नाम अखबारों में खूब उछला था। एंजेलिना ने बताया था कि उन्होंने 14 साल की उम्र में ही वर्जिनिटी खो दी थी। एंजेलिना ने कहा था, ' मैं जब 14 साल की थी तब मेरा ब्वॉयफ्रेंड था और हम साथ में सड़कों पर घूमते थे। इसके अलावा कभी-कभी हम मेरे बेडरूम में भी वक्त गुजारते थे। लेकिन दो साल के सीरियस रिलेशनशिप के बाद हमारा ब्रेकअप हो गया था।'

Angelina Jolie Birthday Special: Know About salt and Maleficent Actress life controversies in hindi
एंजेलिना जोली - फोटो : Twitter

ड्रग्स की आदी थी एंजेलिना
महज 16 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एंजेलिना के बारे में कहा जाता है कि अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र तक हर तरह के ड्रग्स का सेवन कर लिया था। एंजलिना ने खुद इस बात से पर्दा उठाते हुए बताया था कि 'मेरे पहले पति जॉनी ली मिलर ने मेरी ड्रग्स की लत छुड़वाई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Angelina Jolie Birthday Special: Know About salt and Maleficent Actress life controversies in hindi
angelina jolie - फोटो : social media

भाई को किया किस
साल 2000 में फिल्म 'गर्ल' के लिए ऑस्कर जीतने के बाद एंजेलिना ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। ऑस्कर जीतने के बाद एंजेलिना ने इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे अपने भाई जेम्स हैवन से प्यार है।' इस बयान के करीब तीन महीने बाद गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उन्हें भाई के साथ बैकस्टेज लिप-लॉक करते हुए देखा गया था, जिससे सब हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
Angelina Jolie Birthday Special: Know About salt and Maleficent Actress life controversies in hindi
angelina jolie - फोटो : social media

शादी की ड्रेस को लेकर हुआ विवाद
साल 1996 में एंजेलिना ने अभिनेता जॉनी ली मिलर से पहली शादी की थी। बता दें कि दोनों ने फिल्म 'हैकर' में साथ काम किया था। शादी में एंजेलिना ने रबर का काला पैंट और सफेद शर्ट पहनी थी, जिस पर अपने खून से उन्होंने जॉनी का नाम लिखा था। उनकी यह शादी की ड्रेस ने खूब तहलका मचाया था। लेकिन दोनों एक साल बाद ही अलग हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed