किम कार्दशियन इस समय 'मेट गाला 2022' की टॉप हाईलाइट बनी हुई हैं। अमेरिकी रिएलिटी स्टार, बिजनेसवुमन और फैशन आइकॉन ने साल 2013 से आठ बार 'मेट गाला' में हिस्सा लिया है। लेकिन इस साल वह एक नए रिश्ते, नए शो और नई जीवन शैली के साथ फैशन के सबसे बडे़ इवेंट के रेड कार्पेट पर उतरी हैं। सभी की निगाहें इस साल किम कार्दशियन के मेट गाला लुक पर टिकी हुई हैं। सभी सितारें इस इवेंट में एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार इवेंट की सारी सोशलाइट किम ने चुरा ली। इस साल इवेंट में अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची। इस बार किम के लुक के साथ-साथ उनके वेट लॉस की बी चर्चा हो रही हैं। आइए जानते हैं कि किम ने अपने इस लुक को खास बनाने के लिए कितनी मेहनत की है।
Met Gala 2022: किम कार्दशियन ने चमचमाती ड्रेस पहन मेट गाला की शाम की रोशन, कीमत जान उड़ जाएगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 साल पुरानी ड्रेस में किम का जलवा
साल 2022 में मेट गाला रेड कार्पेट पर चलने के लिए किम ने मर्लिन की 60 साल पुरानी ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस उन्होंने इस साल की थीम "इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन" को ध्यान में रखकर पहनी थी। यह गाउन साल 1962 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बर्थडे की परफॉर्मेंस के लिए मर्लिन ने पहना था। इस स्पेशल परफॉर्मेंस के तीन महीने बाद ही मर्लिन का निधन हो गया था। मर्लिन ने उस समय हमेशा अपने लुक्स से सबको प्रभावित किया था और किम ने एक बार फिर उनका यह लुक अपनाकर सबको उनकी याद दिला दी।
घटाया इतने किलो वजन
ऐसा लगता है किम को बहुत समय पहले से ही पता था कि वह मर्लिन का यह गाउन पहना था। उन्होंने इस बार मेट गाला में मर्लिन के आइकॉनिक लुक को रिक्रिएट करने के बहुत मेहनत की है। किम ने मर्लिन के इस गाउन में फिट होने के लिए खूब पसीना बहाया है, जिसका नतीजा यह हुआ कि किम ने महज तीन महीने के अंदर अपना 7.5 किलो वजन घटाया है। तभी वह अपने इस लुक से सभी को प्रभावित करने में सफल रही हैं। इतना वजन कम करने के बाद ही किम इस टाइट फिटिंग गाउन में ग्लैमरस लगी। इस गाउन के साथ उन्होंने वाइट कोट पहना हुआ था और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने 18 कैरेट वाइट गोल्ड एंड डायमंड इयररिंग्स पहने थे।
इतनी है गाउन की किमत
किम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाउन में अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करने के साथ ही इसकी डीटेल्स भी साझा की हैं। किम ने लिखा," मैं मर्लिन मूनरो के इस आइकॉनिक गाउन को पहनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस स्टनिंग स्किनटाइट गाउन को 6000 क्रिस्टल्स से तैयार किया गया है।" रिपोर्ट्स की मानें तो यह ड्रेस 4.8 मिलियन डॉलर यानी 36.84 करोड़ रुपये की है।