{"_id":"5c7f62b0bdec2214577e634d","slug":"michael-jackson-documentary-leaving-neverland-in-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में बच्चों के साथ ऐसा करते थे माइकल जैक्सन, विवादों में आई पॉप किंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्या सच में बच्चों के साथ ऐसा करते थे माइकल जैक्सन, विवादों में आई पॉप किंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
michael jackson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। अब एक बार फिर माइकल जैक्सन का नाम विवादों में आ गया है। दरअसल HBO द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर माइकल जैक्सन के फैन्स का गुस्सा फूट रहा है और इसका कारण भी कुछ कम नहीं है।
2 of 5
michael jackson
'Leaving Neverland' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे माइकल जैक्सन अपने फार्म हाउस पर बच्चों का यौन शोषण करते हैं। माइकल जैकेसन के फार्म हाउस को 'नेवरलैंड' नाम दिया गया था। इस फार्म हाउस पर बच्चों के लिए खेलने की चीजें थीं। बच्चें यहां खेलने आते थे लेकिन बाद में ये जगह बदनाम हो गई। लोग अपने बच्चों को यहां भेजने से कतराने लगे।
3 of 5
michael jackson
हालांकि इस सारे मामले को दुष्प्रचार घोषित करते हुए माइकल जैक्सन के वकीलों ने HBO के खिलाफ केस किया है और सभी आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
michael jackson
माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। माइकल पर एक बच्चे से शादी करने का भी आरोप लगा था। इस डॉक्यूमेंट्री में ये सारी बातें ही बताई गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Michael Jackson
माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम: प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था। माइकल जैक्सन को अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद था। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।