{"_id":"5b5ad3eb4f1c1bc57a8b6b38","slug":"mission-impossible-fallout-4-reasons-to-watch-this-tom-cruise-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible Fallout: इस फिल्म में कश्मीर भी है, आतंकवाद भी मगर...","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mission Impossible Fallout: इस फिल्म में कश्मीर भी है, आतंकवाद भी मगर...
पिछले दो दशक से मिशन इंपॉसिबल सीरीज हमारा मनोरंजन करती आ रही है। अब तो इसके सिक्स पैक्स भी तैयार हो गए हैं! इस सुपरहिट फ्रैंचाइज की छठी फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट रिलीज हो चुकी है। इंपॉसिबल मिशंस फोर्स (आईएमएफ) की टीम एक और मिशन के साथ हाजिर है। खास बात यह कि पिछले बार जहां अनिल कपूर का फैक्टर फिल्म से जुड़ा था, इस बार भारतीयों से कनेक्ट करने के लिए कश्मीर टच भी दिया गया है।
एक नजर फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट की बड़ी बातों पर...
2 of 5
mission impossible
1. मजबूत पटकथा
आमतौर पर किसी भी फ्रैंचाइज के साथ यह खतरा होता है कि जैसे-जैसे उसमें नई फिल्में जुड़ती जाती हैं, वैसे वैसे लोगों का आकर्षण उसके प्रति कम होता जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग हर सीक्वेल या प्रीक्वेल का प्लॉट और कॉन्फ्लिक्ट एक जैसा ही होता है। मगर मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट इससे महफूज है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता क्रिस्टोफर मैक्वरी ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। सीरीज की बाकी फिल्मों की तुलना में फॉलआउट की कहानी बिना ज्यादा लाग-लपेट के जल्दी शुरू हो जाती है। फिल्म का मोमेंटम ऐसा सेट किया गया है कि वह दर्शकों को कहानी की कमजोरियां पकड़ने या बोर होने का वक्त नहीं देती। यही बात इस फिल्म को सबसे ज्यादा मनोरंजक बनाती है।
3 of 5
Tom Cruise
2. एक्शन सीन
असली चीजों का कोई रीप्लेसमेंट नहीं होता। क्रिस्टोफर नोलन की तरह क्रिस्टोफर मैक्वरी भी इसे बखूबी समझते हैं। फिल्म में टॉम क्रूज ने बॉडी डबल की जगह खुद इसके एक्शन सीन किए हैं। हेलीकॉप्टर उड़ाई, चॉपर उड़ाते हुए स्टंट्स भी किए, पहाड़ की चढ़ाई की, बिना हेल्मेट स्पीड में बाइक चलाई, छत से छलांग लगाई। इतने से मन नहीं माना तो 25000 फीट की ऊंचाई से हैलो जंप भी कर दिया। 56 वर्षीय क्रूज इस बात को बखूबी जानते हैं कि एक्शन सीक्वेंस इस सीरीज की जान हैं। यही वजह है कि वह फिल्म दर फिल्म इसका लेवल भी बढ़ाते जा रहे हैं।
3. कश्मीर और आतंकवाद
आमतौर पर भारत में जितनी फिल्में स्पेशल एजेंट, आतंकवाद या सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित होती हैं, उनमें से अधिकतर में कश्मीर का जिक्र होता है या वहां फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई होती है। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट भी एक आतंकी घटना पर ही आधारित है। यही नहीं, इस फिल्म का एक दिलचस्प एक्शन सीक्वेंस भी कश्मीर में फिल्माया गया है। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में क्रूज हेलीकॉप्टर उड़ाते दिखेंगे, उस सीन को कश्मीर में फिल्माया गया है। ट्रेलर में भी यह देखा जा सकता है। हालांकि, फिल्म में कश्मीर का जिक्र कही नहीं मिलेगा। कहानी के मुताबिक वह घटना न्यूजीलैंड में घटती है।
विज्ञापन
5 of 5
Tom Cruise
4. कहानी
आईएमएफ के स्पेशल एजेंट इथन हंट (टॉम क्रूज) को जानकारी मिलती है कि एक आतंकी संगठन एपोस्टल्स ने प्लूटोनियम कोर चुराए हैं। इस संगठन का मुखिया है जॉन लार्क। उन्हें हासिल करने हंट जर्मनी जाता है जहां उसकी मुलाकात एजेंसी के अन्य दो सदस्य- बेंजी (साइमन पेग) और लूथर ( विंग रेम्स ) से होती है। खोजबीन में उन्हें पता चलता है कि एपोस्टल्स तीन शहरों- वेटिकन, मक्का और जेरुसलम में परमाणु हमला करने की तैयारी में हैं। हंट उन प्लूटोनियम को हासिल करने में सफल भी हो जाता मगर सहयोगी लूथर की जान बचाने के चक्कर में ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। अटैक रोकने में इथन हंट और उसकी टीम को सीआईए सदस्य ऑगस्ट वाल्कर (हेनरी काविल) का साथ मिलता है। क्या वे सभी सफल हो पाते हैं?या कहानी अगली सीरीज के लिए छोड़ दी गई है? इन सवालों का जवाब पाने के लिए फिल्म देखना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।