बॉक्स ऑफिस के रण में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। हालांकि, हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। साउथ की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। साथ ही कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़े। फिल्म अब भी सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने में कामयाब दिख रही है। दूसरी ओर हालिया रिलीज हिंदी फिल्में 'औरों में कहा दम था', 'उलझ' और 'बैड न्यूज' दर्शकों को लुभाने में किस हद तक सफल रही है। आइए जान लेते हैं-
Box Office Report: एमसीयू की फिल्म का नहीं कोई तोड़, 'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' ने टेके घुटने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'उलझ' बॉक्स ऑफिस के रण में एमसीयू की फिल्म से पटखनी खाती नजर आई है। सुधांशु सरिया के जरिए निर्देशित थ्रिलर फिल्म 'उलझ' ने अपनी रिलीज के तीन दिन में महज 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने चौथे दिन यानी शनिवार को 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका चार दिन का कुल कारोबार 5.50 करोड़ रुपये ही हो पाया।
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' की कमाई भी दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 1.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इसने रिलीज के दूसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.75 करोड़ और चौथे दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म का सोमवार तक का कुल कारोबार 7.75 करोड़ रुपये रहा।
Aditya Narayan Birthday: बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं आदित्य नारायण, 2023 में लिया था डिजिटल ब्रेक
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर बंपर कमाई कर रही है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस सुपरहीरो फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 4.25 करोड़, नौवें दिन 7.25 करोड़, 10वें दिन 8 करोड़ और 11वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी 11 दिन की कुल कमाई 111.65 करोड़ रुपये हो गई।
Adil Hussain: 'उलझ' के सेट पर जान्हवी-आदिल ने की श्रीदेवी पर बातें, अभिनेता ने बताया बेटी ने मां से क्या सीखा
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' ने अपने गानों और हटके स्टोरीलाइन के कारण काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसका सबूत इसकी ओपनिंग से भी मिला। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। मूवी ने दूसरे दिन 10.25 करोड़ और तीसरे दिन 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी। मूवी ने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 14.15 करोड़ रुपये की कमाई की। 'बैड न्यूज' ने 17वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 59.85 करोड़ रुपये हो गया।