फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moon Knight Trailer: चांद की शक्तियों से जुड़ा मार्वल के नए सुपरहीरो का ये रिश्ता, यहां देखिए पूरा ट्रेलर

Tue, 18 Jan 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Moon Knight trailer cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+ Hotstar Oscar Issac Ethan Hawk
मून नाइट - फोटो : यूट्यूब ट्रेलर ग्रैब

नए साल में मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) में एक नया सुपरहीरो आ गया है। मार्वल कॉमिक्स से निकलकर एमसीयू की परदे तक पहुंची कहानियों का नया किरदार ‘मून नाइट’ एक अमेरिकी फौज में काम कर चुका एक युवक है जिसे समझ में नहीं आता कि वह सो रहा है कि जाग रहा है। भारत में संतोषी माता की व्रत कथा में आने वाले सोने और जागने की स्थिति को मार्वल ने अपने कॉमिक्स में भी अपनाया हुआ है। इस युवक को समझ नहीं आता कि वह कब जाग रहा है और कब सो रहा है। और, इसी चक्कर में धीरे धीरे उसे अपनी पहचान कुछ और समझ आने लगती है। ‘मून नाइट’ का ट्रेलर मंगलवार को पूरी दुनिया में रिलीज कर दिया गया। ये ट्रेलर अलग अलग भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुआ है।



वेब सीरीज ‘मून नाइट’ का प्रसारण होली के बाद डिज्नी प्लस हॉट स्टार ओटीटी पर होगा।

Moon Knight trailer cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+ Hotstar Oscar Issac Ethan Hawk
मून नाइट - फोटो : यूट्यूब ट्रेलर ग्रैब

मिस्र की पौराणिक कथाओं के चंद्रदेव खोंशू से जुड़ती इसकी कहानी में ऑस्कर इसाक मुख्य हीरो की भूमिका में और ईथन हॉक मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। सीरीज का के मंगलवार को रिलीज किए गए ट्रेलर में इस सुपरहीरो की मनोस्थिति पर पूरा ध्यान रखा गया है। ट्रेलर सीरीज की कहानी तो नहीं बताता है लेकिन ये जरूर बताता है कि इस हीरो के पास कुछ ऐसी शक्तियां हैं जिनका नाता चंद्रदेव से है। ट्रेलर के एक दृश्य में इस सुपरहीरो को चंद्रमा के सामने एक इमारत से दूसरी इमारत पर छलांग लगाते भी दिखाया गया है।

Moon Knight trailer cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+ Hotstar Oscar Issac Ethan Hawk
मून नाइट - फोटो : यूट्यूब ट्रेलर ग्रैब

‘स्पाइडमैन नो वे होम’ के बाद मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानियां आने वाले दिनों में और हिंसक होने के संकेत इस फिल्म से एमसीयू के फैंस को मिल ही चुके हैं। अब तक सेक्स दृश्यों से परहेज करते रहे एमसीयू ने फिल्म ‘इटर्नल्स’ से दैहिक संबंधों का नया अध्याय भी अपनी कहानियों में जोड़ना शुरू कर दिया है। लोगों का मानना है कि नई वेब सीरीज ‘मूननाइट’ के ट्रेलर से ये सिलसिला और खतरनाक होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Knight trailer cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+ Hotstar Oscar Issac Ethan Hawk
मून नाइट - फोटो : यूट्यूब ट्रेलर ग्रैब

मार्वेल की नई वेब सीरीज ‘मून नाइट’ से ये नया किरदार भी मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में जुड़ने वाला है और लोग मान रहे हैं कि मार्वेल की अगली फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के आने तक अभी कुछ और उथल पुथल भी नए किरदारों की सामने आ सकती है। मार्वेल स्टूडियोज ने बीते साल डिज्नी प्लस के लिए बनाई अपनी वेब सीरीज के साथ इनके किरदारों को भी मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल करना शुरू कर दिया है। फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ में दिखा ‘डेयरडेविल’ का किरदार इसकी पहली झलक रही।

विज्ञापन
Moon Knight trailer cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+ Hotstar Oscar Issac Ethan Hawk
मून नाइट - फोटो : यूट्यूब ट्रेलर ग्रैब

फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ में डॉक्ट्रर स्ट्रेंज के किरदार ने मल्टीवर्स की धारणा से मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के दर्शकों को अवगत कराया। और, इसी फिल्म से ये भी समझ आया कि इसके बाद आने वाली फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ फील गुड फिल्म नहीं होने वाली है। दरअसल मार्वेल स्टूडियो ने ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के ट्रेलर में अपनी पिछली वेब सीरीज ‘वांडा विजन’ का भी तड़का लगा दिया है। और दर्शकों को अब लगने लगा है कि नई वेब सीरीज ‘मून नाइट’ के किरदार भी एमसीयू की आने वाली फिल्मों में अपने तेवर दिखा सकते हैं। मार्वेल ने बीते साल ‘वांडा विजन’ के अलावा ‘लोकी’, ‘हॉकआई’, ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ और ‘व्हाट इफ’ जैसी सीरीज रिलीज की थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed