हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ लगातार दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। यह हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। जानें आज गुरुवार को सातवें दिन ‘ऑब्सेशन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार कर लिया है?
दर्शकों को पसंद आ रही हॉलीवुड मूवी ‘ऑब्सेशन’, जानें सातवें दिन का कलेक्शन, बॉलीवुड फिल्मों को दिया पछाड़
Obsession Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की रिलीज के आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानें आज फिल्म ने सातवें दिन कितने का कलेक्शन किया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ऑब्सेशन’ की अब तक की कमाई
- भारत में ‘ऑब्सेशन’ ने अपनी शुरुआत 1.75 करोड़ रुपये के साथ की
- दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की
- तीसरे दिन 3.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये और छठे दिन 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- वहीं अब सातवें दिन का केलक्शन भी सामने आ चुका है
‘ऑब्सेशन’ का 7वें दिन का कलेक्शन
‘ऑब्सेशन’ ने आज सातवें दिन पहले गुरुवार को 2.18 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो छठे दिन के मुकाबले कम है। इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
क्या है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी
हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है।‘ऑब्सेशन’ को करी बार्कर ने लिखा और निर्देशित किया है।
किन बॉलीवुड फिल्मों से है ‘ऑब्सेशन’ की टक्कर
हॉलीवुड हॉरर फिल्म‘ऑब्सेशन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कई फिल्मों से है। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’,अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों की कमाई अब लाखों रुपये में सिमट गई है। अब 5 जून को तीन और बॉलीवुड फिल्में ‘पेद्दी’, ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' और 'वाराणसी' के भारी-भरकम बजट पर मनोज बाजपेयी की दो टूक, कही यह दिलचस्प बात