फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2019: भारत में यहां देख सकेंगे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण

Sun, 24 Feb 2019 02:16 PM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 24 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Oscars 2019 Here is what you need to know for 91st Academy Awards
oscars

91वें ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजेलिस के डोल्बी थियेटर में दिए जाएंगे और 25 फरवरी को सुबह करीब 5.30 बजे इसे भारत में देखा जा सकेगा। ऑस्कर्स रेड कारपेट को 5.30 से देखा जा सकता है। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स स्टार मूवीज चैनल में टेलिकास्ट होंगे। इसके बाद 6.30 बजे से अवॉर्ड फंक्शन शुरू होगा। फैंस इस ग्रैंड इवेंट को ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट oscar.go.com पर लाइव देख सकते हैं। भारत में फैंस भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Oscars 2019 Here is what you need to know for 91st Academy Awards
Oscars
मार्वल कॉमिक्स किरदार को लेकर बनी ब्लैक पेंथर को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस श्रेणी में ब्लैक लेंसमैन, बोहेमियन राप्सोडी, द फेवरिट, ग्रीन बुक, रोमा, अ स्टार इस बॉर्न और वाइस को नामित किया गया है।
Oscars 2019 Here is what you need to know for 91st Academy Awards
oscars
इससे पहले 4 श्रेणियों के पुरस्कार को कॉमर्शियल ब्रेक के दौरान दिए जाने का फैसला किया गया था लेकिन अपने सदस्यों और फैंस की ओर से बढ़ते दबाव के बाद एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स साइंसेस को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इस बार केवल 2 ऑस्ट्रेलियाई कलाकार ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं। ब्लैक पैंथर को इस बार 6 नॉमिनेशन्स मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2019 Here is what you need to know for 91st Academy Awards
lady gaga

इस बार लेडी गागा और ब्रैडली कूपर की स्पेशल परफॉर्मेंस इस अवॉर्ड शो की शोभा बढ़ाएंगे। गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एमिलिया क्लार्क और जेसन मोमोआ इस बार विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित करेने वाले हैं। 30 साल के इतिहास में इस बार का ऑस्कर बिना किसी मेजबान के होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Oscars 2019 Here is what you need to know for 91st Academy Awards
Oscars - फोटो : social media
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में ग्लेन क्लोज सबसे आगे हैं। क्लोज ने अपने फिल्मी करियर के दौरान पांच नामांकन के बावजूद एक भी ऑस्कर नहीं जीता है। हालांकि Golden Globes 2019 में ग्लेन क्लोज को 'द वाइफ' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed