{"_id":"65ee730a7261e93fc9040b0b","slug":"oscars-2024-cillian-murphy-wins-best-actor-award-for-oppenheimer-in-96th-academy-event-deets-inside-2024-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2024: दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए किलियन मर्फी, ऐसे की थी किरदार की तैयारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2024: दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए किलियन मर्फी, ऐसे की थी किरदार की तैयारी
किलियन मर्फी को फिल्म ओपनेहाइमर में उनके शानदार अभिनय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म में वे भौतिक विज्ञानी ओपेनहाइमर की भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणु बम के विकास का नेतृत्व किया था। किलियन का यह पहला अकादमी पुरस्कार है। फिल्म में उनके अभिनय को दुनियाभर में सराहा गया था।
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद किलियन ने कहा, "यह बेहद खास है, क्योंकि ऐसा आप लोगों की वजह से ही हो सका है। 28 साल पहले मैं एक अभिनेता बनने की कोशिश कर रहा था। मैं एक असफल संगीतकार था और उस समय मैं एक घुसपैठिए जैसा महसूस करता था, लेकिन आज यहां आप सभी लोगों को देखकर मुझे पता है कि मैं वास्तव में एक अद्भुत चीज का हिस्सा हूं।
3 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले वे इस फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, बाफ्टा और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। किलियन का यह पहला ऑस्कर नामांकन था और पहली बार में ही उन्होंने बाजी मार ली। आयरलैंड के रहने वाले 47 वर्षीय किलियन हॉलीवुड में अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वे "28 डेज लेटर" और क्राइम शो "पीकी ब्लाइंडर्स" "डार्क नाइट" और "इंसेप्शन" जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म पर बात करते हुए मर्फी ने जुलाई में बताया था कि भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने भौतिकी पर बहुत अधिक समय बर्बाद नहीं किया था। इसके बजाय उन्होंने मानवता, इमोशन और किरदार की नैतिकता पर अधिक ध्यान दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।