फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2024: ऑस्कर के सुनहरे इतिहास में छपा है इन फिल्मों का नाम, एक-दो नहीं हासिल किए हैं कई सम्मान

Sat, 09 Mar 2024 12:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 09 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

ऑस्कर को फिल्मी जगत के सबसे बड़े सम्मान के तौर पर जाना जाता है। आइए आज उन सात फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं, जिनकी झोली में सबसे ज्यादा एकेडमी अवॉर्ड आए। 

विज्ञापन
These 7 films have won the most Oscar awards know which film was on top academy list inside
सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वालीं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में ऑस्कर को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इसकी प्रतिष्ठा ऐसी है कि इसके लिए नामांकित होना भी अपने आप में एक उपलब्धि है। इस सम्मान को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। हर साल आयोजित होने वाले इस पुरस्कार समारोह में कोई फिल्म एक तो कोई दो और कोई-कोई कई अवॉर्ड हासिल कर सफलता का परचम लहरा देती है। 'सिंडलर्स लिस्ट', 'स्टार वॉर्स' और 'द गॉडफादर पार्ट 2' की गिनती सदाबहार फिल्मों में होती है। हालांकि, इस आर्टिकल में हम आपको इनके अलावा उन फिल्मों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कई ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

These 7 films have won the most Oscar awards know which film was on top academy list inside
गिगी - फोटो : सोशल मीडिया

गिगी (1958)

म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'गिगी' की कहानी दिल जीतने वाली है। विंसेंट मिनेली की यह मूवी 9 एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही थी। 'गिगी' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा इसे कॉस्ट्यूम डिजाइनर ओरिजिनल स्कोर और आर्ट-डायरेक्शन जैसी श्रेणियों में भी सम्मान हासिल हुआ था।

These 7 films have won the most Oscar awards know which film was on top academy list inside
बेन-हुर - फोटो : सोशल मीडिया

बेन-हुर (1959)

1959 में रिलीज हुई विलियम वीलर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बेन-हुर' 11 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही थी। इसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, आर्ट-डायरेक्शन और सिनेमाटोग्राफी का अवॉर्ड शामिल था। चार्लटन हेस्टन ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

D 51: धनुष की 'डी51' के शीर्षक से मेकर्स ने उठाया पर्दा, फिल्म के मोशन पोस्टर में दमदार अवतार में दिखे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
These 7 films have won the most Oscar awards know which film was on top academy list inside
वेस्ट साइड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्ट साइड स्टोरी (1961) 

'वेस्ट साइड स्टोरी' एक म्यूजिकल फिल्म थी, जो विलियम शेक्सपीयर के नाटक रोमियो एंड जूलियट से प्रेरित थी। जेरेम रोबिन्स और रॉबर्ट वाइस के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 34वें एकेडमी सम्मान में इसने 10 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 

Kranti Redkar: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट कर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
These 7 films have won the most Oscar awards know which film was on top academy list inside
द लास्ट एंपेरर - फोटो : सोशल मीडिया

द लास्ट एंपेरर (1987)

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'द लास्ट एंपेरर' का निर्देशन बर्नार्डो बर्टूलूसी ने किया था। यह फिल्म राजा पुयी की ऑटोबायोग्राफी से प्रेरित थी। 60वें एकेडमी अवॉर्ड में फिल्म ने नौ पुरस्कार जीते थे। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत आठ अन्य श्रेणी में अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 

Junaid Khan: जुनैद ने जापान में पूरा किया 50 दिन का शेड्यूल, आगामी अनाम फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed