फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release: नवंबर के दूसरे हफ्ते में मिलेगा सस्पेंस-थ्रिल का फुल पैकेज, रिलीज होने वाली हैं ये सीरीज और फिल्म

Mon, 07 Nov 2022 01:49 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 07 Nov 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
OTT Release Breathe Into the Shadows 2 Monica O My Darling Tanaav Coming Second Week of November Sony Liv
OTT Release This Week - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ओटीटी पर वेब सीरीज की बौछार होने वाली है। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही राजकुमार राव की फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। यानी नवंबर का दूसरा हफ्ता भी आपके लिए मनोरंजन का फुल पैकेज लाने वाला है। इस बार रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कॉमेडी से लेकर क्राइम तक का हर जॉनर का तड़का लगने वाला है। यदि आप इस हफ्ते अपने दोस्तों के साथ वीकएंड सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं तो 7 नवंबर से 13 नवंबर के बीच रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्म की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

OTT Release Breathe Into the Shadows 2 Monica O My Darling Tanaav Coming Second Week of November Sony Liv
Breathe InTo The Shadows 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रीद इनटु द शैडो
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'ब्रीद इनटु द शैडो' का सीक्वल नवंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज होने वाली है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस सीरीज का दूसरा सीजन 9 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है। बता दें कि इस सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ अमित साध भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

OTT Release Breathe Into the Shadows 2 Monica O My Darling Tanaav Coming Second Week of November Sony Liv
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनिका ओ माई डार्लिंग (सस्पेंस/थ्रिलर)
राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आधिकारिक पोस्ट के अनुसार हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें कि यह एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है, जिसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release Breathe Into the Shadows 2 Monica O My Darling Tanaav Coming Second Week of November Sony Liv
तनाव - फोटो : social media

तनाव
कश्मीर के हालातों पर केंद्रित वेब सीरीज 'तनाव' नवंबर के दूसरे सप्ताह में रिलीज होने वाली है। अरबाज खान, दानिश हुसैन, एकता कौल, मानव विज, एमके रैना, रजत कपूर और सत्यदीप मिश्रा अभिनीत यह सीरीज 11 नवंबर को सोनी लीव पर दस्तक देने वाली है। इस सीरीज में जरीना वहाब, शशांक अरोड़ा और वलूशा डिसूजा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
OTT Release Breathe Into the Shadows 2 Monica O My Darling Tanaav Coming Second Week of November Sony Liv
Mukhbir – The Story of a Spy - फोटो : Social media

मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई
प्रकाश राज, आदिल हुसैन और हर्ष छाया अभिनीत 'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' 11 नवंबर को जी5 पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस सीरीज में भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध के दौरान पाकिस्तान में मौजूद भारत के गुप्त एजेंट की कहानी दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed