फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड 19 जैसे जानलेवा वायरस पर बनीं इन हॉलीवुड फिल्मों ने लोगों के छुड़ा दिए थे पसीने

Thu, 08 Apr 2021 05:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Outbreak to Pandemic: here must watch Hollywood films on virus outbreaks
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। इसके चलते पूरे विश्व में इस कदर अपना कहर बरपाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। हॉलीवुड में वायरस पर कई फिल्में बन चुकी हैं। कोरोना वायरस के जैसे ही कई खतरनाक वायरस पर फिल्में भी बन चुकी हैं। जब ये फिल्में पर्दे पर आईं तो इसने दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।



 
Outbreak to Pandemic: here must watch Hollywood films on virus outbreaks
आउटब्रेक - फोटो : ट्विटर

आउटब्रेक
वुल्फगैंग पीटरसन के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म आउटब्रेक में बंदरों से फैले वायरस की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अफ्रीकन रेन फॉरेस्ट से लाए गए बंदरों की वजह से फैले वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिक काम करते हैं। इस फिल्म में केविन स्पेसी, मॉर्गन फ्रीमैन, डस्टिन हॉफमैन जैसे स्टार्स ने अभिनय किया है।


 
Outbreak to Pandemic: here must watch Hollywood films on virus outbreaks
कंटेजियन - फोटो : ट्विटर

कंटेजियन
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम कंटेजियन है। इसे स्टीवन सोडरबर्ग ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मेट डेमन और ब्रायन क्रैंस्टन जैसे सितारों ने काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने पर आधारित थी।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Outbreak to Pandemic: here must watch Hollywood films on virus outbreaks
आई एम लेजेंड - फोटो : सोशल मीडिया

आई एम लेजेंड
साल 2007 में रिलीज फिल्म ‘आई एम लेजेंड’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें एक महामारी का खौफनाक मंजर दिखाया गया है, जिसमें एक वायरस की वजह से दुनिया के ज्यादातर लोग मर चुके हैं। फिल्म का हीरो रॉबर्ट नेविल एक वैज्ञानिक है जो पूरी फिल्म में रेडियो सिग्नल भेजकर दूसरे जिंदा लोगों से संपर्क करने और वायरस का तोड़ बनाने की कोशिश करता रहता है। फिल्म में रॉबर्ट का किरदार एक्टर विल स्मिथ ने निभाया है।

विज्ञापन
Outbreak to Pandemic: here must watch Hollywood films on virus outbreaks
12 मंकीज - फोटो : ट्विटर

12 मंकीज
1995 की साइंस फिक्शन फिल्म '12 मंकीज' 1996 में होने वाली एक घातक वायरस की कहानी है जो लगभग पूरी मानवता को मिटा देता है। बारह बंदरों की सेना के रूप में जाना जाने वाला एक समूह वायरस छोड़ता है, तब ब्रैड पिट इन घटनाओं का पता लगाने के लिए जाते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed