फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pokemon: पोकेमॉन की खूब बढ़ी लोकप्रियता, जल्द ही तमिल,तेलुगू और बंगाली बोलता दिखेगा बच्चों का पसंदीदा किरदार

Sat, 15 Jan 2022 02:42 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 15 Jan 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Pokemon: The popularity of Pokemon has increased, soon the favorite character of children will be seen speaking Tamil, Telugu and Bengali
पोकेमॉन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में मनोरंजन सामग्री की इंटरनेट के विस्तार के साथ तेजी से बढ़ती खपत के बीच दशकों से बच्चों को लुभाता रहा किरदार पोकेमॉन अब और अधिक भारतीय भाषओं में बच्चों से सीधा संवाद करेगा। पोकेमॉन के यूट्यूब पर लॉन्च हुए हिंदी चैनल को मिले आठ लाख से अधिक ग्राहकों ने कंपनी को भारत में अपने विस्तार की दीर्घकालीन योजनाओं बनाने के लिए और उत्साहित किया है। कंपनी ने अब इस चैनल पर पोकेमॉन जर्नीज नामकी सीरीज लॉन्च की है। पोकेमॉन जल्द ही तमिल और तेलुगू के साथ सथ जल्द ही पहली बार बंगाली भाषा में भी बच्चों के बीच बातें करता नजर आएगा।

Pokemon: The popularity of Pokemon has increased, soon the favorite character of children will be seen speaking Tamil, Telugu and Bengali
पोकेमॉन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जापान की पोकेमॉन कंपनी ने ने अपने यूट्यूब के दर्शक और सब्स्क्राइबर की संख्या बढ़ाने के लिए भारत केंद्रित कंटेंट रणनीति की घोषणा की है। हिन्दी चैनल की बड़ी सफलता के बाद कंपनी अपनी नई पोकेमॉन ऐनिमे सीरीज पोकेमॉन जर्नीज तेलुगू, तमिल और बंगाली भाषाओं में भी लॉन्च करने वाली है। पोकेमॉन एशिया ऑफिशियल नाम से बने हिंदी यूट्यूब चैनल पर कंपनी को तीन महीने से भी कम समय में एक लाख से अधिक के नए ग्राहक मिले हैं।

Pokemon: The popularity of Pokemon has increased, soon the favorite character of children will be seen speaking Tamil, Telugu and Bengali
पोकेमॉन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में पोकेमॉन की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी सीरीज भारतीय भाषाओं में रिलीज करने के बारे में पोकेमॉन कंपनी के कार्यकारी अधिकारी सुसुमू फुकुनागा कहते हैं, “अक्टूबर 2021 से हमारे चैनल पर दिखाई देने वाले पोकेमॉन ऐनिमे के हिन्दी में डब किए गए एपिसोड बहुत सारे लोगों ने देखे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत में और कई लोग पोकेमॉन ऐनिमे का आनंद ले सकेंगे क्योंकि पहली बार हम तमिल, तेलुगू और बंगाली में डब किए गए एपिसोड प्रदर्शित करने वाले हैं। सितंबर 2021 में भारत में लॉन्च किए गए पोकेमॉन यूनाइट और 2021 में अपनी पांचवीं सालगिरह मनाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाले पोकेमॉन गो में दिखाई दिए गए अलग-अलग पोकेमोन भी इस सीरी में फिर दिखाई देंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed