सब्सक्राइब करें

प्रेमी से मारपीट के बाद चोटिल हो गया था रिहाना का चेहरा, खूब वायरल हुई थी फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Pop singer Rihana extends support to Farmers protest remembers people of her domestic violence case with ex bf Chris Brown
रिहाना

केंद्र सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर खींचतान अब भी जारी है। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया के बाद से हॉलावुड सिंगर रिहाना भी चर्चा में आ गई हैं। इसी बीच उनसे साथ हुई 11 साल पुरानी घरेलू हिंसा की एक घटना भी लोगों को याद आ गई है। 

Trending Videos
Pop singer Rihana extends support to Farmers protest remembers people of her domestic violence case with ex bf Chris Brown
क्रिस ब्राउन के साथ रिहाना

बात उस वक्त की है जब रिहाना महज 21 वर्ष की थीं और सिंगर क्रिस ब्राउन के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2009 में रिहाना की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। कथित रूप से उनके ब्वॉयफ्रेंड क्रिस ने उनके साथ हिंसा की थी और यह निशान उसी मारपीट के थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pop singer Rihana extends support to Farmers protest remembers people of her domestic violence case with ex bf Chris Brown
रिहाना और क्रिस ब्राउन

वायरल तस्वीर में उनकी आंखों के आसपास काले घेरे और मुंह व गालों पर छिले हुए निशान थे। बताया जाता है कि वो तस्वीर लॉस एंजिलिस में ली गई थी। हालांकि पुलिस ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की कि उस तस्वीर में दिख रही महिला कौन है और फोटो कहां खींची गई थी। हालांकि उसके कंधे पर भी वैसा ही टैटू बना हुआ दिख रहा था जैसा रिहाना के कंधे पर था। 

Pop singer Rihana extends support to Farmers protest remembers people of her domestic violence case with ex bf Chris Brown
Rihanna

दरअसल आठ फरवरी 2009 को रिहाना और क्रिस ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए जा रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उनका प्लान कैंसल हो गया था। पुलिस ने रिहाना का नाम लिए बिना बताया था कि क्रिस किसी महिला के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हैनकॉक पार्क के पास दोनों लोग कार से बाहर आकर लड़ने लगे। जबतक पुलिस वहां पहुंचती, क्रिस जा चुके थे।

विज्ञापन
Pop singer Rihana extends support to Farmers protest remembers people of her domestic violence case with ex bf Chris Brown
Rihanna

अगले दिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके 30,000 यूरो की रकम पर जमानत दी थी। हालांकि इसके बाद क्रिस के प्रवक्ता ने कहा था कि जो कुछ भी हुआ उसके कारण मैं (क्रिस) कितना दुखी हूं यह शब्दों में बयां नहीं कर सकता। भगवान और माता-पिता के आशीर्वाद से मैं और बेहतर इंसान बनने की कोशिश करूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed