फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को प्रशंसकों ने दिया डबल झटका, ‘सिटाडेल’ के बाद यह नई फिल्म भी फ्लॉप

Mon, 08 May 2023 09:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 May 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Film Love Again Rejected By Audience After Web Series Citadel
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को उनके प्रशंसकों ने डबल झटका दे दिया है। उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी वेब सीरीज के 'सिटाडेल' के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की पिछले शुक्रवार को अमेरिका में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' को भी दर्शकों ने नकार दिया। यह फिल्म भारत में 12 मई 2023 को रिलीज हो रही है।


Exclusive: राम जेठमलानी को पॉस्को एक्ट पढ़ाने वाले ‘बंदे’ की कहानी, आसाराम बापू को इसलिए नहीं मिली जमानत

Priyanka Chopra Film Love Again Rejected By Audience After Web Series Citadel
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के जरिए के अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की जबरदस्त वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। ओटीटी ने इसके निर्माण और प्रचार प्रसार पर पानी की तरह पैसा भी बहाया। तमाम सितारे मुंबई से इसके प्रीमियर पर विदेश गए। प्रियंका भी मुंबई में इसके प्रीमियर के लिए अपने साथी सितारे रिचर्ड मैडन और पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची। लेकिन रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर जो भूमिका तैयार की गई, उसके मुताबिक यह सीरीज दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
Filmy Wrap: पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी और आलिया ने मांगी नवाजुद्दीन से माफी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Priyanka Chopra Film Love Again Rejected By Audience After Web Series Citadel
लव अगेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा जोनस के धुर प्रशंसकों को भी उनकी इस नई वेब सीरीज ने काफी निराश किया। अब जानकारी मिल रही है कि प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है। फिल्म 'लव अगेन' 5 मई को अमेरिका में रिलीज हुई है। जेम्स सी. स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सैम ह्यूगन और सेलीन डियोन के साथ काम किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस फिल्म में अपने प्रेमी की मृत्यु का शोक मनाती एक महिला की भूमिका निभाई है। प्रियंका चोपड़ा जोनस की यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस डिजास्टर घोषित हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में सिर्फ 25 लाख डॉलर की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।
Manoj Bajpayee: मैं पर्दे पर हीरो की तरह नहीं दिखना चाहता, सिर्फ एक बंदा काफी है के ट्रेलर लॉन्च पर बोले मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Film Love Again Rejected By Audience After Web Series Citadel
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, अमेरिकन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के अब तक अमेजन प्राइम वीडियो पर तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। सीरीज के दो एपिसोड 28 अप्रैल को रिलीज हुए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि हो सकता है सीरीज के तीसरे एपिसोड में लोगों को मनोरंजन का भरपूर तड़का मिले, लेकिन पिछले शुक्रवार को रिलीज हुए तीसरे एपिसोड से भी निराशा ही लगी। इस सीरीज की कहानी आठ एपिसोड की है।
Adipurush Trailer: ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, मंगलवार को इतने बजे पूरी दुनिया में होगा रिलीज

विज्ञापन
Priyanka Chopra Film Love Again Rejected By Audience After Web Series Citadel
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रिचर्ड मैडन के साथ जासूस का किरदार निभाया है। अब तक इस सीरीज के तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इस सीरीज में ऐसे दृश्य दर्शकों को देखने के लिए नहीं मिले,जिसकी वो वाहवाही कर सके।  प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक्शन दृश्यों से जरूर प्रभावित किया है,लेकिन इस सीरीज की कहानी और डायरेक्शन  में ऐसी कोई खास बात अब तक नजर नहीं आई जिससे दर्शक प्रभावित हो सके। वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनस की रिलीज हुई हॉलीवुड की  फिल्म 'लव अगेन' भी  कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हो गई।
Vidyut Jammwal: आईबी 71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल, पूजा-अर्चना कर की लंगर की सेवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed