{"_id":"5d10dae08ebc3e178d14ad14","slug":"radhika-apte-will-be-playing-world-war-ii-british-spy-nora-baker-liberte-a-call-to-spy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब हॉलीवुड की राह पर राधिका आप्टे, ऑस्कर नॉमिनेटिड डायरेक्टर की फिल्म में आएंगी नजर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अब हॉलीवुड की राह पर राधिका आप्टे, ऑस्कर नॉमिनेटिड डायरेक्टर की फिल्म में आएंगी नजर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राधिका आप्टे और नोरा बेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंधाधुंध और पैडमैन जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली राधिका जल्द ही द्वितीय विश्वयुद्ध पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'लिबरेट: ए कॉल टू स्पाई' में नजर आएंगी। इस फिल्म में राधिका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मशहूर जासूस 'नोरा बेकर' की भूमिका में निभाती नजर आएंगी।
2 of 4
Radhika Apte
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें राधिका ने अपनी तस्वीर के साथ नोरा बेकर की तस्वीर भी लगा रखी है। इस फोटो में राधिका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर के वेशभूषा में नजर आ रही हैं। राधिका ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर साझा की जिसमें राधिका इस फिल्म के कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ मजे करती दिख रही हैं। फिल्म में राधिका भरतीय मूल की महिला नूरा इनायत खान की भूमिका में होंगी जो कि फिल्म 'लिबरेट: ए काल टू स्पाई' में नोरा बेकर के नाम से जानी जाएंगी।
3 of 4
radhika apte
द्वितीय विश्वयुद्ध की नायिका नूरा इनायत खान ऐसी पहली भारतीय महिला थी जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक ब्रिटिश जासूस के तौर पर काम किया और नाजियों के कब्जे वाले फ्रांस में छलांग लगाई। 75 साल पहले की वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में राधिका के साथ सराह मेगन थॉमस, स्टेना केटिक और लाइनस रोच मुख्य भुमिका में होंगे। सराह मेगन थॉमस ने ही इस फिल्म का स्क्रिप्टलेखन भी किया है। फिल्म का निर्देशन ऑस्कर नामित निर्देशक लीडिया डीन पिल्चर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Radhika Apte
पिछ्ले साल अंधाधुंध और पैडमैन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी राधिका इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'रात अकेली है' में अभिनय करती नजर आएगी। इसके अलावा राधिका की दो और अंग्रेजी फिल्में 'द आश्रम' और 'द वेडिंग गेस्ट' का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।