फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 वर्षीय रैपर की घर में गोली मारकर हत्या, लूट के इरादे से दिया गया वारदात को अंजाम

Thu, 20 Feb 2020 01:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Feb 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Rapper Pop Smoke Shot To Death In His Home
Pop Smoke - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी रैपर (Rapper Pop Smoke) पॉप स्मोक की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के समय स्मोक अपने घर पर ही मौजूद थे। TMZ के अनुसार इस घटना को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है।  पॉप स्मोक महज 20 वर्ष के थे। इस वारदात के दौरान किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

Rapper Pop Smoke Shot To Death In His Home
Pop Smoke - फोटो : ट्विटर

खबर के अनुसार करीब 4:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए और रैपर को एक के बाद गोलियों से भून दिया। घायल स्मोक को एंबुलेंस की मदद से वेस्ट हॉलीवुड स्थित मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। रैपर के दोस्त ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

Rapper Pop Smoke Shot To Death In His Home
Pop Smoke - फोटो : ट्विटर

पुलिस ने बताया कि इस फाइरिंग के दौरान रैपर के घर में कई और लोग भी मौजूद थे। हत्या के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें अभी 12 फरवरी को ही पॉप का नया एलबम 'Meet The Woo 2' रिलीज हुआ था। इसके अलावा पॉप वेलकम टू द पार्टी और डायोर के लिए मशहूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Pop Smoke Shot To Death In His Home
Pop Smoke - फोटो : इंस्टाग्राम

पॉप ने निकी मिनाज और ट्रैविस स्कॉट जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया था। बता दें इस साल जनवरी में पॉप को कैनेडी नेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनपर म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए ली गई ब्लैक 2019 रॉल्स रॉयस चुराने का आरोप था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed