भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इस बार वे किसी आंदोलन या राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि रिहाना बीते कुछ समय से एक रैपर को डेट कर रही हैं। इसको लेकर विदेशी मीडिया में खूब हेडलाइंस बन रही हैं। बता दें कि रिहाना का सुर्खियों से कोई नया नाता नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार अपनी बयानबाजी और हरकतों से लोगों का ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खींच चुकी हैं। अपने देश और यूएस में ही नहीं बल्कि वे भारतीय राजनीतिक मामलों में भी हस्तक्षेप कर चुकी हैं। भारतीय किसान आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया देकर माहौल गर्म कर दिया था। रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद भारतीय सितारों के बीच भी ट्वीट वार जारी हो गया था। इसके कुछ दिन बाद बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना ने यूएस में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस तरह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब खबर है कि वे अपने निजी जीवन पर ध्यान देते हुए ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में गिरफ्तार हैं।
रिहाना: एक ट्वीट कर भारत में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ाने वालीं पॉप स्टार इस शख्स को कर रही हैं डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 20 May 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन