हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक ने बीते दिनों खुलासा किया था कि किशोरावस्था में वो सुंदरता को लेकर असुरक्षा की भावना से घिरी थीं। तब से लेकर अब तक काफी वक्त बीत गया है। सलमा हायेक की गिनती हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। उनकी ये ताजा तस्वीर भी यही बयां करती है।
सलमा हायेक ने साझा की स्विमिंग पूल से तस्वीर, बिना मेकअप के आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान की एक तस्वीर साझा की है। इस दौरान सलमा बिना मेकअप के नजर आईं। उनके बाल गीले थे। तस्वीर में वो सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने हैशटैग में भी नो मेकअप लिखा है।
A post shared by Salma Hayek Pinault (@salmahayek) on
पिछले महीने सलमा हायेक ने खूबसूरती को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि 'मेरे सबसे अच्छे दिन तब थे जब मैं कोई मेकअप नहीं करती थी क्योंकि आप उस वक्त शीशा नहीं देखते थे। आप ये नहीं सोचते थे कि आप कैसे दिख रहे हैं। आप बस वर्तमान में होते हैं और आप बस वही करते हैं जो सोचते हैं।'
सलमा ने आगे कहा कि 'यह सबसे अच्छी वजह थी जब आप मेकअप नहीं लगाते थे क्योंकि आप सोचते नहीं थे। आप बिना मेकअप के कैसे दिखते हैं? ओह, मैं बिना मेकअप के कैसे दिख रही। जब आप जिंदगी को जीते हैं तो ऐसी आपकी प्रतिक्रिया नहीं होती।'
किशोरावस्था में सलमा को लगता था कि उनका शरीर अन्य लड़कियों की तरह आकर्षक नहीं है। उन्हें स्किन की समस्याएं खूब होती थीं जो अक्सर टीनेजर्स को होती हैं लेकिन सलमा इनसे परेशान रहती थीं। उन्हें डिप्रेशन और पेट संबंधित समस्याएं भी हो गई थीं। अनियमित खानपान की वजह से उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था। वो अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही चिंतित रहती थीं।
हाई हील्स को 'महिला विरोधी' मानती हैं एवा ग्रीन, कसीनो रोयाल में डैनियल के साथ आ चुकी हैं नजर