{"_id":"5a33582d4f1c1bc5758b9180","slug":"salma-hayek-sexually-assaulted-by-hollywood-producer-harvey-weinstein","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में दिखा इस मशहूर एक्ट्रेस का यौन शोषण, 15 साल बाद सामने आया दर्दनाक सच","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुनियाभर में दिखा इस मशहूर एक्ट्रेस का यौन शोषण, 15 साल बाद सामने आया दर्दनाक सच
Fri, 15 Dec 2017 12:09 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यौन शोषण के खिलाफ चल रही मुहिम #MeToo के तहत दुनियाभर के लोग अपनी आपबीती सुना रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी सितारें अपने दर्द को बयां करने में लगे हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड की एक सुपरस्टार के सब्र का बांध भी टूट गया है और उसने 15 साल बाद अपने दिल में छुपा दर्द लोगों को बता दिया।
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'फ्रीडा' की लीड एक्ट्रेस सलमा हायेक की। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन ने उनका यौन शोषण किया था। सलमा हायेक ने न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय में अपनी पूरी दास्तां लिखी है और कहा है कि कई साल तक वो मेरा खून चूसने वाला पिशाच था।
3 of 5
सलमा ने लिखा है, 'हर बार न कहने पर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता। मुझे लगता है कि उसे दुनिया सबसे नापंसद चीज न सुननी थी।' आपको बता दें कि रोज मैकगोवन, एंजेलीना जोली और ग्वेनेथ पाल्ट्रो सहित कई हीरोइनों ने वेंस्टाइन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
सलमा ने बताया है कि वेंस्टाइन की उसके साथ गंदी हरकतों का सिलसिला सेक्स और मसाज से आगे की बात थी। जब हार्वे वेंस्टाइन सलमा के ड्रीम प्रोजेक्ट 'फ्रीडा' को प्रोड्यूस कर रहा था तो उसने फिल्म में स्क्रिप्ट से बाहर जाकर सलमा का एक अन्य औरत के साथ सेक्स सीन डाल दिया था जिसमें सलमा को फ्रंट से न्यूड दिखना था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमा का मानना है कि उसकी बात मानना ही इस फिल्म को पूरी करने का एकमात्र उपाय था क्योंकि प्रोडक्शन के काम को पांच हफ्ते का समय गुजर चुका था। सलमा को एशले जूड समेत उन लोगों के बारे में चिंता सताने लगी जिन्होंने उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार किया था। इस तरह सलमा को ये फिल्म पूरी करनी पड़ी और 'फ्रीडा' के जरिए पूरी दुनिया ने सलमा के यौन उत्पीड़न को देखा। हालांकि इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया और इसने दो ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।