{"_id":"6214dbaa71e87f5b6a3238bf","slug":"singer-and-actress-keke-wyatt-is-going-to-become-a-mother-for-the-11th-time-singer-has-married-thrice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keke Wyatt: 11वीं बार मां बनने वाली हैं ये सिंगर, तीन बार कर चुकी हैं शादी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Keke Wyatt: 11वीं बार मां बनने वाली हैं ये सिंगर, तीन बार कर चुकी हैं शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
मशहूर गायिका और अभिनेत्री केके व्याट ने हाल ही में फैंस के साथ ऐसी खबर साझा की, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए। दरअसल, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह 11वीं बार मां बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केके व्याट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर गायिका और अभिनेत्री केके व्याट ने हाल ही में फैंस के साथ ऐसी खबर साझा की, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए। दरअसल, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह 11वीं बार मां बनने जा रही हैं। अभिनेत्री पहले से ही 10 बच्चों की मां हैं। ऐसे में 11वीं बार मां बनने की खबर सुन सभी हैरान रह गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सिंगर केके व्याट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की दो तस्वीरें साझा कीं।
शेयर कीं गई इन तस्वीरों में लाल रंग की ड्रेस में सिंगर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केके व्याट ने कैप्शन में लिखा, मेरे पति जकारिया डेविड डेरिंग और मैं यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं कि व्याट परिवार में एक और बच्चा आने वाला है। यह 11वां बच्चा होगा।
2 of 5
केके व्याट
- फोटो : इंस्टाग्राम
केके व्याट और जकारिया डेविड ने साल 2018 में शादी की थी। इससे पहले केके व्याट पहले भी दो बार शादियां कर चुकी हैं। हालांकि उनकी यह दोनों ही शादी टूट चुकी हैं। सिंगर ने सबसे पहले 18 साल की उम्र में रोड मैनेजर रहमत मोर्टन से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच घरेलू हिंसा और मारपीट की खबरें आने लगी।
3 of 5
केके व्याट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2009 में केके व्याट ने रहमत से अलग होने का फैसला ले लिया। रहमत और सिंगर के तीन बच्चे हैं। पहली शादी के टूटने 1 साल बाद यानी साल 2011 में केके व्याट ने माइकल जमार फोर्ड संग शादी रचाई। इस शादी से केके व्याट के 3 बच्चे हुए। सिंगर ने माइकल के साथ मिलकर अपने सभी छह बच्चों का पालन पोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केके व्याट
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 तक आते-आते केके व्याट 8 बच्चों की मां बन चुकी थीं। इसके बाद अगस्त 2018 में उन्होंने माइकल जमार फोर्ड से तलाक ले लिया। इसके बाद सिंगर ने अब इसी साल अक्टूबर में अपने बचपन के दोस्त और एक्स-बॉयफ्रेंड जकारिया डेरिंग से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
केके व्याट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि केके व्याट की यह तीसरी शादी थी। जकारिया से शादी के बाद केके व्याट दो बच्चों की मां बनीं और अब एक और बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह केके व्याट और जकारिया का तीसरा बच्चा होगा, जबकि सिंगर का 11वां बच्चा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।