{"_id":"5b9f7f7f867a557ec86ba1dc","slug":"singer-lily-allen-opens-up-about-sexual-assault-by-music-executive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर लिली एलेन ने एक प्रबंधक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, किताब में खोली उस 'रात' की सच्चाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिंगर लिली एलेन ने एक प्रबंधक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, किताब में खोली उस 'रात' की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में अपने बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली लंदन की सिंगर और टीवी एंकर लिली एलेन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लिली एलेन ने म्यूजिक इंडस्ट्री के एक प्रबंधक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
2 of 5
Lily Allen
लिली एलेन ने बताया है- एक पार्टी में नशे की वजह से मैं बेहोश हो गई थी तभी वो मुझे अपने कमरे में ले गया था। मेरी नींद तब खुली जब मुझे अपने शरीर पर उसका हाथ महसूस हुआ। मैं पूरी तरह से नेकेड थी। मुझे लगा कि वो मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था लेकिन मेरी नींद खुल गई मैंने फटाफट कपड़े पहने और कमरे से बाहर निकल गई।
3 of 5
Lily Allen
लिली एलेन ने बताया- इस घटना के लिए काफी समय तक मैंने खुद को ही जिम्मेदार माना था। तब आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट न लिखाने का मुझे बेहद अफसोस है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को बढ़ावा देने के लिए लिली ने पूरी इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lily Allen
बता दें एलेन ने अपनी किताब ‘My Thoughts Exactly’ में खुलासा किया है कि जब वह अपने वैवाहिक जीवन से परेशान और अकेली हो गई थीं, तो उन्होंने महिला एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए थे। इस बात पर वह ये भी कहती हैं कि अगर इसके लिए वह खुद पर गर्व नहीं करती हैं तो वह शर्मिंदगी भी महसूस नहीं करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Lily Allen
यह पहला मौका नहीं है जब लिली एलेन ने खुद को लेकर इस तरह के बयान दिए हैं। इससे पहले भी वह अपने परिवार और पति सैम कपूर को लेकर भी बयान दे चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह न तो अच्छी पत्नी बन सकी और न ही मां।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।