फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Gray Man: 'द ग्रे मैन' के सीक्वल में होगी धनुष की वापसी, पुराने एक्शन अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार

Sat, 06 Aug 2022 04:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 Aug 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
The Gray Man: South Superstar Dhanush confirms his role in sequel movie as the lone wolf
फिल्म- द ग्रे मैन - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक एंथनी और जो रूसो की फिल्म 'द ग्रे मैन' को यूएस के साथ-साथ भारत में भी काफी पसंद किया गया है। भारतीयों के लिए यह फिल्म और भी खास इसलिए थी, क्योंकि 'द ग्रे मैन' से साउथ सुपरस्टार धनुष ने हॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर दी है। धनुष के साथ-साथ फिल्म में रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रिलीज के काफी समय बाद भी फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले एंथनी और जो रूसो, 'द ग्रे मैन' का विस्तार करने जा रहे हैं। इस खबर पर हाल में दिए एक इंटरव्यू में अब धनुष ने मुहर लगा दी है।  

The Gray Man: South Superstar Dhanush confirms his role in sequel movie as the lone wolf
द ग्रे मैन - फोटो : Instagram

सीक्वल में नजर आएंगे धनुष
22 जुलाई को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'द ग्रे मैन' में एक हत्यारे की भूमिका निभाने वाले साउथ सुपरस्टार धनुष ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पिछले दिनों आई खबरों पर पुष्टि की है। अभिनेता ने शनिवार को पुष्टि की है कि वह नेटफ्लिक्स ब्लॉकबस्टर 'द ग्रे मैन' की अगली कड़ी में हत्यारे अविक सान उर्फ द लोन वुल्फ का अपना किरदार फिर से निभाएंगे। धनुष ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वह हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग के सीआईए  कोर्ट जेंट्री उर्फ सिएरा सिक्स को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं।

The Gray Man: South Superstar Dhanush confirms his role in sequel movie as the lone wolf
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में लिखी ये बात
ऑडियो क्लिप में वह कहते हैं, 'सिक्स, मैं लोन वुल्फ बोल रहा हूं। मैंने सुना है कि हम दोनों एक ही आदमी की तलाश कर रहे हैं। मैं आपको कुछ सलाह देना चाहता हूं। उसे ढूंढना बंद करो। तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो। क्योंकि अगर मैं उसे पहले ढूंढता हूं, तो तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं बचेगा। लेकिन अगर तुम उसे पहले ढूंढते हो, तो मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। नथिंग पर्सनल।' इस ऑडियो क्लिप को साझा करते हुए  धनुष ने लिखा, "ग्रे मैन यूनिवर्स  का विस्तार हो रहा है और सीक्वल आ रहा है लोन वुल्फ तैयार है, है ना?"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Gray Man: South Superstar Dhanush confirms his role in sequel movie as the lone wolf
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्वल और स्पिन ऑफ की हुई घोषणा
यह हॉलीवुड फिल्म साल 2009 में प्रकाशित हुए लेखक मार्क ग्रेनी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। 'द ग्रे मैन' की कहानी सीआईए के जासूस सिएरा सिक्स इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक डार्क एजेंसी के रहस्यों को उजागर कर देता है और ऐसा करने के बाद वह अपने पुराने साथ लॉयड हैनसेन (क्रिस इवांस) और अन्य अंतरराष्ट्रीय हत्यारों का टारगेट बन जाता है। फिल्म में गोस्लिंग, धनुष, इवांस, एना डे अर्मास, रेगे जीन पेज और जेसिका हेनविक मुख्य भूमिकाओं में थे। 'नेटफ्लिक्स' और 'द रूसो ब्रदर्स' ने पहले ही फिल्म के सीक्वल के साथ-साथ स्पिन-ऑफ की घोषणा कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed