फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor Love And Thunder: 'थॉर' के हथौड़े का जादू बरकरार, वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर हथियाया एक और रिकॉर्ड

Tue, 26 Jul 2022 12:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: film world wide collection soon to touch 600 million mark break dark worlds record
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ - फोटो : Social media

बीती 7 जुलाई को रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई पेशकश 'थॉर: लव एंड थंडर' को पूरी दुनिया में बेहिसाब प्यार मिला है। भारत में पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने के बाद से ही 'थॉर: लव एंड थंडर' के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ताइका वेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत के साथ ही पूरी दुनिया के मार्वल प्रेमियों ने सराहा, जिसके कारण 'थॉर: लव एंड थंडर' ने अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर यह फिल्म इस यूनिवर्स के सुपरहीरो थॉर की चौथी स्टैंडअलोन  फिल्म थी।      

Thor Love And Thunder: film world wide collection soon to touch 600 million mark break dark worlds record
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या 'थॉर: द डार्क वर्ल्ड' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?
मार्वल का यह सुपरहीरो फिर से बड़े पर्दे पर अपना वही जादू कायम करने में कामयाब रहा, जो इसने अपनी पिछली तीन फिल्मों से किया था। अपनी पिछली तीनों फिल्मों की तरह ही इसकी शुरुआत भी शानदार रही थी। लेकिन ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बावजूद, 'थॉर: लव एंड थंडर' बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही। इतनी मुश्किलों के बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाने से बस कुछ ही इंच दूर है। 'थॉर: लव एंड थंडर' फिल्म ने अब तक उत्तरी अमेरिका में 276 मिलियन डॉलर और विदेशों में करीब 322 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जिसके बाद विश्व स्तर पर फिल्म ने अभी तक कुल 598 मिलियन डॉलर कमाई कर ली है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद अब, सभी की निगाहें इसे 'थॉर: द डार्क वर्ल्ड' के 644 मिलियन डॉलर की लाइफटाइम कमाई को पार करते हुए देखने पर टिकी हैं।

Thor Love And Thunder: film world wide collection soon to touch 600 million mark break dark worlds record
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जल्द छुएगी जादुई आंकड़ा
क्रिस हेम्सवर्थ, टेसा थॉम्पसन और नताली पोर्टमैन और क्रिश्चियन बेल की अदाकारी से सजी 'थॉर: लव एंड थंडर' ने हाल ही में अपने तीसरे वीकेंड पर वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और  रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइका वेट्टी की यह   फिल्म जल्द ही 600 मिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा छूने वाली है। हालांकि, तीसरे वीकेंड में फिल्म ने दूसरे हफ्ते की तुलना में लगभग आधी कमाई की है। लेकिन लोगों का मार्वल फिल्मों की तरफ क्रेज देखते हुए 'थॉर: लव एंड थंडर' से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म यह जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: film world wide collection soon to touch 600 million mark break dark worlds record
Kevin Feige - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल के नए फेज का हुआ एलान
'थॉर: लव एंड थंडर' ने ' थॉर राग्नारोक' में ताइका वेट्टी द्वारा स्थापित कॉमेडिक रीब्रांडिंग को सफलतापूर्वक जारी रखा है। 'थॉर: लव एंड थंडर' एमसीयू की फेज 4 में तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसे केविन फीगे ने हाल ही में मल्टीवर्स सागा का नाम दिया है। इतना ही नहीं फीगे ने मार्वल के आने वाले दो फेज की फिल्म का भी एलान किया है, जिसके बाद मार्वल प्रेमियों की उत्सुकता हद से ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पढ़े पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed