सब्सक्राइब करें

Homebound BO Collection: ना शुरुआत अच्छी, ना वीकेंड का फायदा; 'होमबाउंड' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Sep 2025 09:31 PM IST
सार

Homebound Box Office Collection Day 5: ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी निराशाजनक परफॉर्म किया है। चलिए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में।

विज्ञापन
homebound box office collection day 5 janhvi kapoor vishal jethwa ishan khattar
होमबाउंड कलेक्शन - फोटो : एक्स

भारत की ओर से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बनी नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब पांच दिन हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां इस फिल्म को तारीफ मिली, वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन निराशाजनक साबित हो रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो दर्शकों ने इस फिल्म को उतना रिस्पॉन्स नहीं दिया जितनी उम्मीद थी।

Trending Videos
homebound box office collection day 5 janhvi kapoor vishal jethwa ishan khattar
'होमबाउंड' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पहले पांच दिन की कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन मात्र 30 लाख रुपए कमाए। दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ और यह आंकड़ा 55 लाख रुपए तक पहुंचा। तीसरे दिन रविवार को भी कलेक्शन में कोई बड़ा इजाफा देखने को नहीं मिला और यह फिर 55 लाख रुपए पर ही ठहर गई। चौथे दिन सोमवार को फिल्म का बिजनेस घटकर सिर्फ 23 लाख रुपए रह गया। वहीं पांचवें दिन मंगलवार को इसने और गिरावट दर्ज की और महज 18 लाख रुपए ही जुटा पाई। कुल मिलाकर सैकनिल्क के आकंड़े के मुताबिक फिल्म ने पांच दिनों में अब तक सिर्फ 1.81 करोड़ रुपए कमाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein: धनुष के फैंस का इंतजार खत्म, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के टीजर को लेकर मेकर्स ने दिया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
homebound box office collection day 5 janhvi kapoor vishal jethwa ishan khattar
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम-@ishaankhatter
विदेशों में मिली तारीफ
कान और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजनों में ‘होमबाउंड’ की खूब तारीफ हुई। आलोचकों ने नीरज घेवान की संवेदनशील कहानी कहने की शैली को सराहा। लेकिन यही फिल्म जब भारत में आई तो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि भारतीय दर्शक अब भी मसालेदार और स्टार-केंद्रित फिल्मों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को सिनेमाघरों में दर्शक मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।

 
homebound box office collection day 5 janhvi kapoor vishal jethwa ishan khattar
होमबाउंड - फोटो : एक्स
वीकेंड पर भी नहीं मिली राहत
आमतौर पर माना जाता है कि शनिवार और रविवार फिल्मों के लिए बेहतर प्रदर्शन का समय होते हैं। परिवार और युवा दर्शक इन दिनों ज्यादा संख्या में थिएटर पहुंचते हैं। लेकिन ‘होमबाउंड’ को वीकेंड का भी ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इस हफ्ते बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, केवल पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर में थी। इसके बावजूद हिंदी फिल्म अपने लिए मजबूत जगह नहीं बना पाई।

 
विज्ञापन
homebound box office collection day 5 janhvi kapoor vishal jethwa ishan khattar
होमबाउंड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। ‘मसान’ जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाले नीरज ने इस बार दोस्ती, जातिगत भेदभाव और समाज में सफलता की परिभाषा जैसे विषयों को पर्दे पर उतारा है। फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी भले ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हो, लेकिन घरेलू दर्शकों को यह उतना प्रभावित नहीं कर पाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed