पिछले काफी समय से बादशाह और हनी सिंह की जुबानी जंग दर्शकों को देखने को मिल रही है। दोनों के बीच वर्षों से विवादों का रिश्ता चला आ रहा है। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हुआ करती थी, लेकिन कामयाबी और पैसों ने धीरे-धीरे इस दोस्ती को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अब दोनों आए दिन एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में, हनी सिंह एक होली पार्टी का हिस्सा बने, जहां उन्होंने बादशाह के 'पापा के कमबैक' वाले कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रैपर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Honey Singh: हनी सिंह ने बादशाह के 'पापा का कमबैक' तंज का दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- फैंस के आगे कुछ नहीं कहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपर और गायक बादशाह कुछ दिनों पहले हनी सिंह पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने हनी सिंह के कमबैक पर जोरदार पर कटाक्ष किया था। अब गायक और रैपर हनी सिंह ने बादशाह को एक कमेंट के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा है कि उनके प्रशंसक ही सारी बातें करने के लिए काफी हैं, उन्हें बादशाह को जवाब देने के लिए अपना मुंह खोलने की जरूरत नहीं है।
हनी सिंह को सोमवार को मुंबई में एक होली पार्टी में परफॉर्म करते देखा गया और यहीं पर उन्होंने बादशाह पर तंज कसा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "मुझे सब बोलते हैं, जवाब दो, रिप्लाई करो.. मैं क्या रिप्लाई करूं... तुम लोगों ने पहले से ही उसके सारे कमेंट्स का अच्छे से रिप्लाई दे रखा है। मुझे मुंह खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।"
Kalesh Controversy B/w Honey Singh and Badshah (Honey Singh Replied to Badshah) pic.twitter.com/o74t423bgS
जैसे ही भीड़ ने उनके लिए तालियां बजाईं, गायक ने कहा, "मुझे बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। तुमलोग खुद क्रेजी हो। हनी सिंह क्रेजी है और उसके फैंस भी क्रेजी हैं।"
बता दें कि पिछले दिनों बादशाह ने हनी सिंह पर कमेंट करते हुए कहा था, "एक कलम और कागज देना। गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ गीत लिख के दे देता हूं। पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे," और यह बात लोगों को पसंद नहीं आई, जिसके बाद अब हनी सिंह ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Kangana Ranaut: टिकट मिलते ही बढ़ीं कंगना की मुश्किलें, पुराना वीडियो वायरल, उर्मिला को कहा था सस्ती अभिनेत्री