{"_id":"676805a4a0f898dd0c078776","slug":"honey-singh-opens-up-about-how-salman-khan-approached-him-for-the-song-i-made-it-in-half-an-hour-2024-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honey Singh: भाईजान की एक रिक्वेस्ट पर हनी सिंह ने आधे घंटे में बना दिया था रैप, सलमान खान को नहीं कर पाए मना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Honey Singh: भाईजान की एक रिक्वेस्ट पर हनी सिंह ने आधे घंटे में बना दिया था रैप, सलमान खान को नहीं कर पाए मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:58 PM IST
सार
अपनी डॉक्यूमेंट्री, 'यो यो हनी सिंह' में रैपर ने बताया कि सलमान खान ने मुझे 'लेट्स डांस छोटू मोटू' गाना भेजा है। यह गाना बन चुका है और वह चाहते हैं कि मैं इसमें रैप करूं।
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। कई बड़े कलाकारों के लिए हिट गाना गाने वाले हनी सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए आधे घंटे में गाना बना दिया था। हनी सिंह का कहना है कि सलमान खान उनसे फिल्म में एक गाने के लिए रैप कराना चाहते थे। यही नहीं, भाईजान ने उनसे म्यूजिक एल्बम में शामिल होने का अनुरोध भी किया था। आइए जानते हैं कि रैपर ने क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने में हनी सिंह ने किया था रैप
अपनी डॉक्यूमेंट्री, 'यो यो हनी सिंह' में रैपर ने बताया कि सलमान खान ने मुझे 'लेट्स डांस छोटू मोटू' गाना भेजा है। यह गाना बन चुका है और वह चाहते हैं कि मैं इसमें रैप करूं। वह अगले दो दिनों में इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। मुझे यह गाना गाने का मौका मिला है और उन्होंने मुझसे यह भी पूछा है कि क्या मैं इस गाने में रैप करना चाहता हूं। तो, देखते हैं।"
आधे घंटे में तैयार किया था रैप
इसके बाद बनी सिंह और उनकी टीम यह गाना सुनती है और सबको लगता है कि इस गाने को और बेहतर बनाने के लिए इसमें रैप होना चाहिए। सिंगर कहते हैं, 'हमें इस गाने के लिए एक रैप बनाना होगा। इसके बाद यह और अच्छा लगेगा। इसके बाद हनी सिंह और उनकी टीम को तुरंत रैप तैयार करते हुए कुछ सीन दिखाया गया है।'
सलमान खान ने रैपर से की थी यह रिक्वेस्ट
आगे रैपर की डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान भी दिखाई देते हैं। भाईजान कहते हैं कि इस गाने के लिए हनी सिंह से संपर्क करना उनका सही फैसला था। वह इस पूरे गाने के लिए सही ऑप्शन थे। अभिनेता ने कहा, 'मैं किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हैदराबाद में कर रहा था। मेरे मन में अचानक यह ख्याल आया कि इसके लिए हनी सिंह से संपर्क करना चाहिए। वह तुरंत स्टूडियो गए और आधे घंटे में ही रैप को पूरा कर दिया। फिर हमने हनी सिंह से रिक्वेस्ट की थी कि वह भी इस गाने में शामिल हो।'
विज्ञापन
5 of 5
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के लिए हनी सिंह ने कही यह बात
हनी सिंह का यह गाना बच्चों में काफी लोकप्रिय हुआ था। हनी सिंह का कहना है कि सलमान खान ने उन पर इस गाने के लिए भरोसा किया था और उन्होंने आधे घंटे में रैप को पूरी मेहनत के साथ तैयार किया था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X