{"_id":"684e2e8f8b12f81e1b064423","slug":"housefull-5-box-office-collection-day-9-thug-life-how-to-train-your-dragon-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: वीकएंड पर भी धीमी रही 'हाउसफुल 5' की रफ्तार, जानें साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: वीकएंड पर भी धीमी रही 'हाउसफुल 5' की रफ्तार, जानें साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:53 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' के अलावा 'ठग लाइफ' और 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' धमाल मचा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कारोबार किया है?
इन दिनों कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इनमें बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्म भी है। अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुल 5' लोगों को हंसा रही है। साउथ की फिल्म 'ठग लाइफ' एक्शन से भरपूर है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' लोगों को रोमांच दे रही है। ऐसे में आइए देखते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज का शनिवार को 9वां दिन था। इस दिन वीकएंड भी था। ऐसे में फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। फिल्म ने 9वें दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से देखें तो फिल्म ने अब तक कुल 142.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
लोगों को नहीं हंसा पा रही 'हाउसफुल 5'
'हाउसफुल 5' का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म की कमाई बहुत धीमी है। जानकार मानते हैं कि अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म को 250 करोड़ रुपये कमाने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। 'हाउसफुल 5', ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवीं किश्त है। हालांकि दर्शक इस फिल्म की कहानी को काफी कमजोर बता रहे हैं। फिल्म लोगों को हंसाने में नाकाम साबित हो रही है।
ठग लाइफ
तमिल सुपरस्टार कमल हासन और मणि रत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' को भी दर्शकों ने नकार दिया है। यह फिल्म भारी भरकम बजट में बनी है। लेकिन 10वें दिन तक फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 90 लाख का कारोबार किया है। अब तक फिल्म ने महज 45.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड की फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की रिलीज का कल दूसरा दिन था। फिल्म ने भारत में धीमी शुरूआत की है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 2.15 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।