{"_id":"684d9ec5dae94c3f5606e5c2","slug":"how-to-train-your-dragon-day-2-box-office-hollywood-movie-collection-and-earning-in-india-2025-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Train Your Dragon Box Office: दूसरे दिन 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कमाई में बढ़त दर्ज, जानिए कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
How to Train Your Dragon Box Office: दूसरे दिन 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कमाई में बढ़त दर्ज, जानिए कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:51 PM IST
सार
How to Train Your Dragon Day 2 Collection: हॉलीवुड फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में लगी है। शुक्रवार 13 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की। जानते हैं आज कैसा प्रदर्शन किया है?
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'हाउसफुल 5' लगी है। तरुण मनसुखानी निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म 06 जून को रिलीज हुई। इसके सामने कल 13 जून को हॉलीवुड फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने थिएटर्स में दस्तक दी। हालांकि, ओपनिंग डे पर फिल्म सु्स्त रही। आज शनिवार को फिल्म का हाल कैसा रहा? जानते हैं
Trending Videos
2 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन कमाई में हुआ इजाफा
कल शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने भारतीय सिनेमाघरों में 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर शुरुआत की। वहीं, आज दूसरे दिन इसकी कमाई में कुछ बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का दो दिनों का कारोबार 5.91 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि कल फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी भरपूर लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के सामने कहां टिकी?
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' के दो दिनों के भारतीय कारोबार की तुलना अगर टॉम क्रूज की बीते दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के भारतीय कलेक्शन से करें तो यह काफी कम है। टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
4 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कहानी
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के सामने फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' फिसड्डी साबित हुई है। 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' में दिखाया गया है कि एक बड़े खतरे के कारण बर्क द्वीप पर वाइकिंग्स और ड्रैगन्स दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं। ऐसे में एक वाइकिंग इंसान और एक नाइट फ्यूरी ड्रैगन टूथलेस के बीच की दोस्ती हो जाती है। दोनों मिलकर एक नए भविष्य की नींव रखते हैं। फिल्म में ड्रैगन वाले सीन्स जरूर कमाल के नजर आ रहे हैं।
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो मेसन थेम्स ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एनिमेटेड मूवी ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (2010)’ का लाइव-एक्शन वर्जन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।