फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: दिल्ली के इस कैफे में मिलते थे गौरी से शाहरुख, 'आई वांट टू टॉक' निर्देशक ने किया खुलासा

Mon, 04 Nov 2024 11:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 04 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

'आई वांट टू टॉक' के निर्देशक शूजित सरकार ने शाहरुख खान से अपनी पुरानी पहचान के बारे में खुलासा किया। उन्होंने उस कैफे का भी जिक्र किया, जिसमें अभिनेता अपनी पत्नी गौरी से मिला करते थे।
 

विज्ञापन
I want to talk director revealed about cafe where shahrukh meet with gauri said know him from theater days
शूजित सरकार और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में निर्देशक शूजित सरकार ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की घोषणा की। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है। निर्देशक बॉलीवुड के समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशकों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान को थिएटर के दिनों से जानते हैं। उन्होंने बताया कि वह अभिनेता से कई बार मिले थे। साथ ही उन्होंने उस कैफे के बारे में भी बताया जहां शाहरुख अपनी पत्नी गौरी से मिला करते थे। 


 
I want to talk director revealed about cafe where shahrukh meet with gauri said know him from theater days
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy
थिएटर के दिनों से शाहरुख को जानते हैं निर्देशक
निर्देशक ने अनफिल्टर्ड बाय समदिश के साथ एक साक्षात्कार में जब शूजित सरकार से शाहरुख खान के बारे में उनके विचार पूछे गए। तब निर्देशक ने उल्लेख किया कि वह पठान अभिनेता को उस समय से जानते हैं जब वह थिएटर ग्रुप में थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं शाहरुख को थिएटर ग्रुप से जानता हूं, वह बैरी जॉन ग्रुप में थे, मैं वहां था, मैंने उनके साथ नाटक नहीं किए, मैं उनके साथ वहां था।"
Naga-Sobhita: राजस्थान में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे नागा-शोभिता? जानें अब किस खास जगह होगी शादी

 
I want to talk director revealed about cafe where shahrukh meet with gauri said know him from theater days
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
किस कैफे में गौरी से मिलते थे शाहरुख
शूजित सरकार ने बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक डेपॉल कैफे है, जहां सुपरस्टार अपनी पत्नी गौरी खान से मिलने जाया करते थे। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता ने उनसे वहीं मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सुपरस्टार को नाटकों में काम करते नहीं देखा, क्योंकि जब उन्होंने निर्देशक बैरी जॉन के साथ नाटक करना शुरू किया तब तक शाहरुख टीवी शो ‘फौजी’ का हिस्सा बनने के लिए शो छोड़ चुके थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
I want to talk director revealed about cafe where shahrukh meet with gauri said know him from theater days
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख के साथ फिल्म का खंडन
कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि निर्देशक शूजित किसी परियोजना पर शाहरुख के साथ काम करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने एक साक्षात्कार में इन अफवाहों का खंडन कर दिया था और कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
I want to talk director revealed about cafe where shahrukh meet with gauri said know him from theater days
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
 शूजित सरकार का वर्क फ्रंट
शूजित सरकार ‘विक्की डोनर’, ‘मद्रास कैफे’, ‘पीकू’, ‘पिंक’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘अक्तूबर’ का भी निर्देशन किया है। बता दें कि शूजित सरकार ने वर्ष 2005 में जिमी शेरगिल और मिनिषा लांबा अभिनीत रोमांटिक युद्ध ड्रामा ‘यहां’ से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। शूजित ने आखिरी बार सरदार ‘उधम’ का निर्देशन किया। आगामी कार्यों की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘आई वांट टू टॉक’ है।

Shah Rukh khan: डीजे गणेश को शाहरुख खान से मिला खास तोहफा, पोस्ट कर जताया सुपरस्टार का आभार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed