{"_id":"682c5ad7c5bc7825e60f1d65","slug":"if-criticism-do-not-work-the-do-not-accept-it-says-nadaaniyaan-loveyapa-actress-khushi-kapoor-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khushi Kapoor: इन फिल्मों के लिए हुई खुशी कपूर की आलोचना, कहा- बिना फायदे वाली चीज पर ध्यान नहीं देती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khushi Kapoor: इन फिल्मों के लिए हुई खुशी कपूर की आलोचना, कहा- बिना फायदे वाली चीज पर ध्यान नहीं देती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 20 May 2025 04:05 PM IST
सार
Khushi On Accepting Criticism: अभिनेत्री खुशी कपूर की फिल्मों पर लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस पर खुशी कपूर ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री खुशी कपूर अकसर लोगों की आलोचनाओं का शिकार होती हैं। उनकी पहली फिल्म 'द आर्चीज' को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। उनकी दूसरी फिल्म 'नादानियां' भी लोगों को पसंद नहीं आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि हर फिल्म उनके लिए सीखने का मौका है।
2 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushikapoor
फिल्मों में काम करके हुई सहज
टाइम ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में 'लवयापा' अभिनेत्री ने माना कि उन्हें हमेशा से फिल्मों से प्यार रहा है। तीन फिल्मों के बाद वह अपने लिए एक मुकाम पाने में बहुत सहज हो गई हैं। उन्होंने कहा 'अभिनय के प्रति मेरा प्यार हमेशा से रहा है क्योंकि मैं फिल्म सेट के आस-पास ही पली-बढ़ी हूं। अगर आप खुद कोई विकल्प चुनते हैं तो यह बहुत आसान होता है। मुझे लगता है कि मेरे पास कहने के लिए कुछ है क्योंकि मैंने तीन फिल्में की हैं। मैं अपने विचारों और सोच को थोड़ा और व्यक्त कर सकती हूं।
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलोचनाओं को स्वीकार करना सीख लिया
खुशी ने कहा 'मुझे लगता है कि जब मैंने शुरुआत की थी, तो मैं बस चुप रहती थी और सुनती थी। इसलिए अब मुझे लगता है कि जब मैं लोगों के साथ काम करती हूं तो मैं अपने विचार व्यक्त कर सकती हूं।'
24 साल की खुशी को अब तक फिल्मों के लिए बहुत अच्छी समीक्षा नहीं मिली है, लेकिन खुशी जोर देकर कहती हैं कि उन्होंने बाकी आलोचनाओं को छोड़ते हुए रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करना सीख लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Khushi Kapoor: खुशी कपूर के वो 5 लुक्स, जो हैं GenZ लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
बिना फायदे वाली आलोचना सुनने का कोई मतलब नहीं
खुशी कपूर ने बताया 'जब आप कुछ पढ़ते हैं या किसी से बात करते हैं तो आप बता सकते हैं कि वे जो कह रहे हैं उसका क्या मतलब है। मुझे लगता है कि रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करना जरूरी है। अगर कोई आलोचना वास्तव में आपकी मदद नहीं कर रही है, तो मुझे नहीं लगता कि इसे सुनने का कोई मतलब है।'
विज्ञापन
5 of 5
मजेदार है नादानियां का बीटीएस वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर की फिल्में
आपको बता दें खुशी कपूर ने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' 2023 में बेट्टी कूपर की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस ने 2025 में दो फिल्मों में काम किया। पहली जुनैद खान अभिनीत 'लवयापा' और दूसरी 'नादानियां'। 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान ने अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।