अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर कल मंगलवार 16 जुलाई को रिलीज हो चुका है। अभिनेत्री की इस स्पाई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'राजी' बनाने वाली कंपनी जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2 अगस्त को पर्दे पर आएगी। फिलहाल ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगा दी है। भारत में तो जान्हवी की इस फिल्म को लेकर जो उत्साह है सो है, लेकिन चर्चा पाकिस्तान तक छिड़ गई है।
Ulajh Trailer: जान्हवी की फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर पर पाकिस्तान में मनाई जा रही खुशी, पढ़ें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो फिल्म, साहित्य और कलाएं सरहद को नहीं मानतीं। एक देश की फिल्म की चर्चा दूसरे देश में होना नई बात नहीं। लेकिन, बात अगर भारतीय फिल्म की पाकिस्तान में हो रही है और वह भी फिल्म की रिलीज से पहले हो रही हो तो यह जरूर एक खबर बन जाती है। तो ऐसा ही कुछ जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर के साथ हो रहा है।
कुल दो मिनट और 33 सेकंड के इस ट्रेलर में एक जगह पाकिस्तान की झलक नजर आ गई है। फिल्म में जान्हवी कपूर देश की सबसे युवा डिप्टी हाई कमिश्ननर सुहाना भाटिया की भूमिका में हैं। ट्रेलर में वह आईएसआई के अंदर सेंधमारी करने के लिए भेजी गई भारतीय अंडरकवर एजेंट की रूप में दिखी हैं। ट्रेलर में एक जगह पाकिस्तान की सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के झंडों वाली रैली की झलक भी दिखाई गई है। हालांकि, झलक सिर्फ कुछ सेकंड की ही है, लेकिन इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक इस ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इमरान खान के जेल में रहते फिलहाल शायद जमीनी स्तर पर तो ऐसी रैली उन्हें न दिखे, लेकिन भारतीय फिल्म के ट्रेलर में इसे देखकर वे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उमर नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर का स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा है, 'बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'उलझ' में पीटीआई जलसा के विजुअल'। एक अन्य यूजर ने इस पर कमेंट किया है, 'कौन-कौन पीटीआई का जलसा देखने आया है?'
PTI jalsa visual in upcoming bollywood movie "Ulajh" Starring Jhanvi kapoor. pic.twitter.com/zF2AmgWfN0
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंडियन फिल्म 'उलझ' में पीटीआई जलसा'। एक अन्य यूजर ने तो पूरा ट्रेलर ही साझा कर दिया है और लिखा है, 'बॉलीवुड फिल्म में पीटीआई का जलसा'। बता दें कि जान्हवी की यह फिल्म सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी है।
PTI jalsa in Indian movie ulajh🔥😎@ProfessorPTI @anees_tareen #تحریک_انصاف_تو_ہوگی pic.twitter.com/AH2nZaSy8w Pti Jalsa in Indian movie ulajh official trailer. pic.twitter.com/rBV8x6ZWsJ snippet of pti jalsa in trailer of new movie #Ulajh 🤌🏻🔥 pic.twitter.com/1b1gmOxCCe