अभिनेता इमरान पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अभिनेता मीडिया की नजरों से दूर अपनी जिंदगी की कहानियां साझा करते रहे हैं, जो उनकी बेटी इमारा के पालन-पोषण के इर्द-गिर्द घूमती हैं। अब हाल ही में, अभिनेता का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वही, कई लोग अभिनेता को ट्रोल भी कर रहे हैं।
Imran Khan: 'मेरी बेटी को मारे, ये गलत होगा', बच्चों की पिटाई करने के शिक्षकों के विचार को गलत मानते हैं इमरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वी आर युवा यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में इमरान ने पालन-पोषण के कई पहलुओं के बारे में बात की, और बच्चों मारने के शिक्षकों के विचार से वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज, अगर उन्हें किसी फिल्म में हिंसक दृश्य करना पड़े, तो वह इसके बारे में दो बार सोचेंगे।
इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि क्या फिल्मों में यौन हिंसा के दृश्यों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। इस पर इमरान ने जवाब दिया, "मैं आज ऐसे दृश्य में शामिल होने के बारे में दो बार सोचूंगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या माता-पिता बनने से उनके विजन पर कोई प्रभाव पड़ा है, तो इमरान ने कहा, "जब आप माता-पिता बनते हैं, तो आप इन चीजों पर विचार करना शुरू करते हैं। आप इस बात पर विचार करना शुरू करते हैं कि कोई संवाद या मैसेज बच्चे तक कैसे पहुंच सकता है।"
अभिनेता ने आगे कहा, "आज मैं सोचता हूं कि क्या होगा अगर मेरी बेटी यह सीन देखे, तो मुझे कैसा लगेगा?' अगर मैं किसी के साथ कोई सीन कर रहा हूं, जिसमें दो लड़के 'बॉय टॉक' कर रहे हैं या मैं किसी महिला सह-कलाकार के साथ कोई सीन कर रहा हूं... तो मेरी बेटी को यह बातचीत देखने से कैसा महसूस होगा? और,मैं उम्मीद करता हूं और मैं चाहूंगा कि यह कुछ ऐसा हो जिससे मुझे शर्म न आए।"
इमरान ने भारतीय एजुकेशन सिस्टम में फिट होने में आने वाली कठिनाइयों को याद किया और बताया कि उनकी बेटी की जनरेशन के लिए चीजें कैसे बदल गई हैं। अभिनेता ने कहा, "उस समय लोगों का मानना था कि सभी व्यवहार को मार से ठीक किया जा सकता है। मैं आज कल्पना करूं कि कोई शिक्षक अपना हाथ उठाए और मेरे बच्चे को मारे, तो गलत होगा। मैं हत्या करने के लिए प्रेरित हो जाऊंगा।"
Aapka Apna Zakir: कपिल शर्मा से तुलना पर जाकिर खान ने ली चुटकी, बयान से की ट्रोल्स की बोलती बंद