Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
In Cannes 2024 Prateik Babbar wore suit which was made from his late mother Smita Patils Kanjeevaram saree
{"_id":"665d2b59bbed64b6d50a6657","slug":"in-cannes-2024-prateik-babbar-wore-suit-which-was-made-from-his-late-mother-smita-patils-kanjeevaram-saree-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prateik Babbar: कान 2024 में प्रतीक ने पहना था मां की साड़ियों से बना सूट, खुद डिजायनर ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prateik Babbar: कान 2024 में प्रतीक ने पहना था मां की साड़ियों से बना सूट, खुद डिजायनर ने किया खुलासा
अभिनेता प्रतीक बब्बर हमेशा लीक से हटकर फैसले लेते हैं। इन दिनों वे अपने कान फिल्म फेस्टिवल के लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल की फिल्म 'मंथन' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए अभिनेता कान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जो सूट पहना था वह उनकी मां की साड़ियों से तैयार किया गया था।
अभिनेता प्रतीक बब्बर खुद को अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के बेहद करीब पाते हैं। हाल ही में संपन्न हुए कान फिल्म फेस्टिवल में वे अपनी मां की कांजीवरम साड़ियों से बने सूट-पैंट कॉम्बो में नजर आए। अब इस सूट के डिजायनर राहुल विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी को साझा किया है।
3 of 5
स्मिता पाटिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल विजय ने प्रतीक की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'जब प्रतीक ने मुझे फोन किया था और बताया तह कि वे अपनी मां की फिल्म 'मंथन' के भारतीय प्रीमियर का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसके लिए वे कुछ खास पहनना चाहते हैं। तभी मैंने सोचा था कि मैं उनके लुक को स्मिता पाटिल की शैली से मिलाने की कोशिश करूंगा। हां ये मेरे लिए काफी मुश्किल होने वाला था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल विजय अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'इसके लिए प्रतीक की आंटी ने मेरी मदद की। उन्होंने मुझे स्मिता पाटिल की दो रेशम कांजीवरम साड़ी दिया। मैंने उन दोनों साड़ियों से ही प्रतीक के लिए सादे काले रेशम में एक क्रॉप्ड डबल-ब्रेस्टेड टक्सीडो तैयार किया'।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीक बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर प्रतीक बब्बर का कान का यह स्टाइलिश लुक काफी वायरल हुआ था। राहुल ने अपने पोस्ट में यह भी बताया है कि प्रतीक अपनी से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं इसलिए उनके लिए यह शूट काफी महत्वपूर्ण है। प्रतीक की मां स्मिता पाटिल बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपने विश्व प्रीमियर के बाद 'मंथन के बार फिर से सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।