कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज में अड़चनों की खबरें आ रही थीं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी। इसकी रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स के साथ इसका ओटीटी रिलीज का करार हो चुका था और भारी-भरकम राशि में हुआ था। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म ने डील को रिवाइज करने की बात रखी थी, जिसके चलते फिल्म की ओटीटी रिलीज में दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि, अब रास्ता साफ हो चुका है।
Indian 2 OTT Release: 'इंडियन 2' की ओटीटी रिलीज का रास्ता साफ, इस दिन से स्ट्रीम होगी कमल हासन की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स इंडिया के के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की तारीख का खुलासा किया गया है। यह फिल्म 9 अगस्त 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ लिखा है, 'कमर कस लें। इंडियन थाथा फिर से सिस्टम से लोहा लेने के लिए वापस आ गया है'।
हालांकि, पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह फिल्म 9 अगस्त को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। हिंदी भाषा में फिल्म की रिलीज का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या हिंदी भाषी दर्शकों को फिल्म की रिलीज के लिए अभी और इंतजार करना होगा? बता दें कि हिंदी में यह फिल्म 'हिंदुस्तानी 2' के नाम से रिलीज हुई है।
यह वर्ष 2001 में आई फिल्म 'इंडियन' की सीक्वल है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, सीक्वल एकदम बेदम साबित हुआ है। क्रिटिक्स से इस फिल्म के अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। दर्शकों ने भी फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है।
Medha Shankr: फिल्म '12वीं' फेल के बाद नेशनल क्रश बन गई थीं मेधा शंकर, तब विक्रांत मैसी ने दी थी ये सलाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स के साथ करीब 120 करोड़ रुपये में हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर होने के बाद ओटीटी ने इसकी आधी कीमत देने की बात कही, इसके चलते ओटीटी रिलीज पर संकट मंडरा रहा था। लेकिन, अब रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, डील में कुछ बदलाव हुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है।
GOAT: इस वजह से ऑडियो लॉन्च इवेंट नहीं करेंगे 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माता! निराश हुए विजय के प्रशंसक