Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian 2 to release on OTT netflix on 9 august reports kamal haasan siddharth Kajal Aggarwal rakul preet singh
{"_id":"66ab6d703cb40a1bd5023575","slug":"indian-2-to-release-on-ott-netflix-on-9-august-reports-kamal-haasan-siddharth-kajal-aggarwal-rakul-preet-singh-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी से जुड़ीं 'इंडियन 2' की उम्मीदें, इस दिन होगा कमल हासन की फिल्म का प्रीमियर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी से जुड़ीं 'इंडियन 2' की उम्मीदें, इस दिन होगा कमल हासन की फिल्म का प्रीमियर
कमल हासन की 'इंडियन 2' सिनेमाघरों में उम्मीद के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। यह फिल्म सिनेमाघरों में असफल साबित हो गई और इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म की उम्मीदी ओटीटी रिलीज पर टिकी हुई है। असफल साबित होने के कारण यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के कुछ समय बाद ही दस्तक देने के लिए तैयार है।
2 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इंडियन 2 का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिससे प्रशंसक और फिल्म देखने वाले काफी निराश हुए। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर नए दर्शक मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त, 2024 को कई भाषाओं में रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस खबर को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वहीं देखना यह भी होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं।
3 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
रिपोर्टों के अनुसार, इस एक्शन फिल्म का प्रीमियर 9 अगस्त को ऑनलाइन होगा और यह नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी और तेलुगु में उपलब्ध होगी। वहीं कहानी की बात करें तो फिल्म सेनापति नामक एक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिद्धार्थ नाम के युवक द्वारा देश में भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश के बाद भारत लौटता है। सेनापति समाज में अपराध और भ्रष्टाचार को खत्म करने का फैसला करता है और इसे स्वतंत्रता का दूसरा युद्ध कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
इससे पहले कमल हासन ने घोषणा की थी कि इंडियन 2 की रिलीज के छह महीने बाद 'इंडियन 3' सिनेमाघरों में आएगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का ट्रेलर 'इंडियन 2' के अंत में दिखाया गया था। साथ ही कमल हासन ने यह भी बताया था कि फिल्म का तीसरा भाग इसके दूसरे भाग से ज्यादा दिलचस्प है और वे उसके लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।