Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian Actors Who featured in Hollywood Movies Randeep Hooda Priyanka Chopra Deepika Padukone Aishwarya Rai
{"_id":"6794d7ba5412cd0a890ea570","slug":"indian-actors-who-featured-in-hollywood-movies-randeep-hooda-priyanka-chopra-deepika-padukone-aishwarya-rai-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Actors In Hollywood: रणदीप हुड्डा से पहले इन 10 भारतीयों ने किया हॉलीवुड में काम, यहां देखें सभी के नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian Actors In Hollywood: रणदीप हुड्डा से पहले इन 10 भारतीयों ने किया हॉलीवुड में काम, यहां देखें सभी के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:33 PM IST
सार
Indian Actors In Hollywood: अभिनेता रणदीप हुड्डा बॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले भी वह एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं। आइए आज जानते हैं कौन-कौन से भारतीय अभिनेता रणदीप हुड्डा के अलावा हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 10
इन भारतीय अभिनेताओं ने किया है हॉलीवुड फिल्मों में किया काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई भारतीय अभिनेता हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के बाद इन्होंने हॉलीवुड में काम करते हुए प्रशंसा प्राप्त की। हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स की आगामी एक्शन थ्रिलर 'मैचबॉक्स' से जुड़े। इसका निर्देशन ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के एक्शन डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव कर रहे हैं। निर्देशक के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह साल 2020 में नेटफ्लिक्स 'एक्सट्रैक्शन' में साथ काम कर चुके हैं। आइए आज ऐसे ही भारतीय अभिनेताओं के बारे में जानते हैं, जो हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं।
2 of 10
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अभिनेत्री ने पॉप सिंगर निक जोनास से शादी की और विदेश जाकर बस गई हैं। हालांकि, वह समय-समय पर भारत का दौरा करती रहती हैं। साथ ही वह भारत में फिल्मों के निर्माण से भी जुड़ी हैं। अभिनेत्री ने कई हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में अभिनय किया है। अभिनेत्री ने हॉलीवुड सीरीज 'बेवॉच' में निगेटिव किरदार निभाया। इसके अलावा वह साल 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘वी आर ओनली फैमिली’, ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘हैप्पीनेस कंटिन्यू’ का हिस्सा रहीं। साल 2021 में ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, साल 2023 में ‘लव अगेन’ और ‘टाइगर’ में भी अभिनेत्री ने अदाकारी की। वह साल 2023 में हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाेडल’ में भी अभिनय कर चुकी हैं।
3 of 10
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को इंप्रेस किया है। बॉलीवुड में वह सबसे ज्यादा पसंदी की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री दीपिका भी हॉलीवुड फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। वह विन डीजल के साथ 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में निगेटिव किरदार अदा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड का ऐसा नाम है, जिसे बच्चा-बच्चा जानता है। अभिनेत्री की खूबसूरती और अदाकारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद वह हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आईं। ऐश्वर्या ने साल 2012 में आई फिल्म 'द पिंक पैंथर 2' में विलन का रोल किया था। इसके अलावा अभिनेत्री 'द लास्ट लीजन', 'प्रोवोक्ड', 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज' में भी अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 10
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर
अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने लुक को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र रुक चुकी है। वह बूढ़े नहीं हो रहे। हिंदी फिल्मों के सुपरहिट हीरो अनिल कपूर ने हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में नकारात्मक भूमिका अदा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।