Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian Police Force director Rohit Shetty reacts to alleged feud rumors with Shah Rukh Khan know what he says
{"_id":"65ac8f0b8ab63c3d040f0fb7","slug":"indian-police-force-director-rohit-shetty-reacts-to-alleged-feud-rumors-with-shah-rukh-khan-know-what-he-says-2024-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Shetty: शाहरुख से विवाद पर रोहित ने दी प्रतिक्रिया, बताया 'दिलवाले' के बाद दोबारा क्यों नहीं किया काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rohit Shetty: शाहरुख से विवाद पर रोहित ने दी प्रतिक्रिया, बताया 'दिलवाले' के बाद दोबारा क्यों नहीं किया काम
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी एक्शन वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। रोहित ने इस वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। रोहित ने अपने करियर में शाहरुख खान के साथ भी काम किया। उन्होंने किंग खान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी फिल्में बनाई, जो उनके करियर की लोकप्रिय फिल्मों में से एक रही, लेकिन 'दिलवाले' के बाद से रोहित ने शाहरुख के साथ दोबारा काम नहीं किया, इसको लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया या दोनों एक दूसरे से नाराज हैं, अब रोहित ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : Social media
एक साक्षत्कार में रोहित ने शाहरुख खान को लेकर खुलकर बात की। शाहरुख के साथ लगभग एक दशक से काम न करने और दोनों के बीच कुछ गड़बड़ होने के सवाल पर पहले रोहित पहले खूब हंसे और फिर कहा, 'हम दोनों के बीच सबकुछ ठीक है ऐसा कुछ नहीं है।'
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने इस दौरान शाहरुख खान के साथ आने वाले दिनों में काम करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'कोई अच्छी कहानी मिलने के बाद काम करूंगा, जो चेन्नई एक्सप्रेस से बड़ी हो। सबसे महत्वपूर्ण चीज रहती है कि कभी ऐसा कोई विषय आया तो क्यों नहीं करूंगा मैं, जरूर करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म: सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल, रोहित अजय देवगन और करीना कपूर खान के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं, इसके अलावा उनके कॉप यूनिवर्स की अगले प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। रोहित की हालिया रिलीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेट्टी और एमबी शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान रोहित ने अपने पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन एमबी शेट्टी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि 'बॉम्बे 405 माइल्स' के सेट पर हुई एक दुर्घटना उनके निधन का कारण बनी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंटमैन घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई, उसकी मौत का कारण उनके पिता खुद को मानने लगे और शराब के आदी हो गए। उन्होंने काम करना भी बंद कर दिया और एक साल बाद उनका निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।