दुनियाभर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली फिल्म निर्माण कंपनी डिज्नी के सारे समीकरण भारत आकर अजीब ही उधेड़बुन में अटक जाते हैं। उनके भारतीय दफ्तरों का काम काज पहले ही जियो स्टूडियोज के पास जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन कंपनी के भारतीय अधिकारियों के कामकाज का तरीका अब भी वैसा ही है जैसा ‘ब्रह्मास्त्र’ और उसके पहले ‘तख्त’ के एलान के समय हुआ करता था। डिज्नी का धर्मा प्रोडक्शंस से मोह फिर से उसे वहां ले आया है, जहां उसकी दुनिया भर में छप्पर फाड़ कमाई कर रही फिल्म भारत में धराशायी हो गई है।
Inside Out 2: ‘इनसाइड आउट 2’ की कमाई ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़े, भारत में इतना रहा वीकएंड कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिलीज के पहले सप्ताहांत में इस फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की है और यही नहीं इसने पहले सप्ताहांत के आंकड़ों के हिसाब से 'ड्यून: पार्ट टू' और 'गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर' को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'बार्बी' के बाद 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली ये पहली फिल्म है।
साल 2015 की हिट फिल्म 'इनसाइड आउट' के सीक्वल को लेकर अनुमान लगाया गया था कि यह पहले सप्ताहांत पर 600 से 700 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। लेकिन इसने अनुमानों से कहीं ज्यादा कमाई करके दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में करीब 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। लेकिन फिल्म का भारत में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। फिल्म ने यहां पहले सप्ताहांत में सिर्फ 7.62 करोड़ रुपये ही कमाए हैं और इसमें भी अधिकतर कमाई इसके अंग्रेजी संस्करण की रही है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ ने भारत में करीब 1.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद शनिवार को 2.43 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्शन करीब 3.47 करोड़ रुपये तक पहुंचा। फिल्म ने इस लिहाज से रिलीज के पहले वीकएंड में भारत में सिर्फ 7.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने जहां करीब 6.37 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये के करीब रही है। आमतौर पर हिंदी में रिलीज होने वाली बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की कमाई इनके अंग्रेजी संस्करण के बराबर और कभी कभी तो उनसे ज्यादा भी रहती है।
अनन्या पांडे की हिंदी सिनेमा में छवि अब तक ऐसी नहीं बन पाई है कि वह हिंदी पट्टी के बच्चों को किसी ऐसी फिल्म की तरफ आकर्षित कर सकें जो किशोरवय बच्चों की भावनाओं की बात करती हैं। इसके पहले ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा ने जब क्रमश: ‘मैलिफिसिएंट’ और ‘जंगल बुक’ के लिए डबिंग की थी तो इन दोनों फिल्मों का हिंदी फिल्म दर्शकों से सीधा जुड़ाव करने में इन दोनों की शख्सियत का काफी फायदा मिला था। ‘इनसाउट आउट 2’ के साथ अनन्या पांडे का नाम चाहे जिन कारोबारी समझदारी के चलते जुड़ा हो लेकिन फिल्म का हिंदी संस्करण देखने वालों को उनका काम फिल्म में बिल्कुल पसंद नहीं आया है।