फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inspiring Web Series: 12वीं फेल आई पसंद तो देख डालिए ये वेब सीरीज, मनोरंजन से साथ मिलेगी जीवन की असली सीख

Tue, 16 Jan 2024 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Inspiring Web Series Aspirants sandeep bhaiya sk sir ki class kota factory
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म कंगना रणौत की तेजस के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन अपने कंटेंट के दम पर इसने लोगों को दिलों में खास जगह बना ली। आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित यह फिल्म काफी ज्यादा प्रेरक है। उनके संघर्षों को देख आज के युवा खासे प्रभावित हो रहे हैं। बड़े पर्दे के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी 12वीं फेल पसंद आई है तो हम आपके लिए ऐसी ही कई प्रेरणा देने वाली वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं।


Salaar: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सलार, इस प्लेटफॉर्म ने किया एलान

Inspiring Web Series Aspirants sandeep bhaiya sk sir ki class kota factory
एस्पिरेंट्स सीजन 2 - फोटो : social media
एस्पिरेंट्स

भारतीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों बच्चे इसकी तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही इसमें सफल हो पाते हैं। बच्चों के इस संघर्ष को एस्पिरेंट्स में बहुत ही उम्दा तरीके से दिखाया गया है। TVF की वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके के इर्द गिर्द घूमती है, जो दिल्ली में इस परीक्षा की तैयारी के लिए रह रहे हैं। रिलीज होने के बाद इस वेब सीरीज को जनता का भरपूर प्यार मिला था।

Inspiring Web Series Aspirants sandeep bhaiya sk sir ki class kota factory
एस्पिरेंट्स (एसके और संदीप भैया) - फोटो : social media
संदीप भैया

एस्पिरेंट्स' में ही संदीप भैया का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसे सनी हिंदुजा ने निभाया था। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों को काफी प्रभावित किया। यही वजह है कि उनके इस किरदार पर एक अलग से वेब सीरीज बनाई गई। इसे भी दर्शकों की काफी सराहना मिली। यह वेब सीरीज लोगों को यह सीख देती है कि कठिन परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspiring Web Series Aspirants sandeep bhaiya sk sir ki class kota factory
एसके सर की क्लास - फोटो : सोशल मीडिया
एसके सर की क्लास

इस लिस्ट में एसके सर की क्लास का नाम भी शामिल है। एस्पिरेंट्स के किरदार एसके यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने के बाद शिक्षक बन जाता है और छात्रों को यूपीएससी की कोचिंग देता है। 'एसके सर की क्लास में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपने पिता के दबाव में आकर न चाहते हुए भी UPSC की तैयारी करने के लिए दिल्ली आना पड़ता है। टीवीएफ ने इस सीरीज को लोगों के सामने बड़े ही रोचक अंदाज से परोसा है।

विज्ञापन
Inspiring Web Series Aspirants sandeep bhaiya sk sir ki class kota factory
कोटा फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोटा फैक्ट्री

इस सीरीज के नाम से ही जाहिर है कि यह राजस्थान के कोटा पर आधारित कहानी है। कोटा को आईआईटी और मेडिकल की तैयारियों कराने वाले कोचिंग सेंटर्स की वजह से जाना जाता है। इस वेब सीरीज में कोचिंग के दौरान बच्चों पर पड़ने वाले दबाव और उनकी परेशानियों को दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही, यह दिखाया है कि बच्चे कैसे अपने मानसिक स्वास्थ्य से निपटते हैं।
Aankh Micholi: दिल्ली हाई कोर्ट में आंख मिचोली के खिलाफ दायर याचिका खारिज, दिव्यांगों के अपमान का लगा था आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed