Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
International Family Day Bollywood Movies Based on Family Hum Sath Sath Hain to Kabhi Khushi Kabhie Gham
{"_id":"68255b66c1b811b7e60ad049","slug":"international-family-day-bollywood-movies-based-on-family-hum-sath-sath-hain-to-kabhi-khushi-kabhie-gham-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Family Day: ‘हम साथ-साथ हैं’ से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में बताती हैं परिवार की अहमियत, अपनी फैमिली संग जरूर देखिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Family Day: ‘हम साथ-साथ हैं’ से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में बताती हैं परिवार की अहमियत, अपनी फैमिली संग जरूर देखिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 15 May 2025 08:45 AM IST
सार
आज इंटरनेशनल फैमिली डे (15 मई 2025) है। यह दिन परिवार का महत्व समझाता है। बॉलीवुड फिल्मों ने भी यह काम बखूबी किया है। कई फैमिली बॉन्डिंग वाली फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं। हम आपको ऐसी ही कुछ चर्चित फैमिली ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिवार का साथ हो तो इंसान मुश्किल वक्त को सहजता से पार कर जाता है, परिवार का प्यार पाकर जिंदगी खुशियों से भर जाती है। इन्हीं बातों को और परिवार की अहमियत को हमारी हिंदी फिल्मों ने भी बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारा है। हम आपको इंटरनेशनल फैमिली डे के मौके पर बता रहे हैं, कुछ हिट, पॉपुलर फैमिली ड्रामा फिल्म्स के बारे में। इन्हें आप फैमिली डे पर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं और एंज्वॉय कर सकते हैं।
2 of 6
हम साथ-साथ हैं
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हम साथ साथ हैं
साल 1999 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ एक हिट फैमिली ड्रामा मूवी है। यह फिल्म परिवार के प्यार और साथ की अहमियत को समझाती है। इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के अटूट रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान, मोहनीश बहल, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, तब्बू, आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी जैसे मशहूर कलाकारों ने अभिनय किया।
3 of 6
फिल्म 'खोसला का घोंसला'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खोसला का घोंसला
फिल्म ‘खोसला का घोंसला(2006)’ कॉमेडी फिल्म जरूर रही लेकिन दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म में परिवार की जो बॉन्डिंग दिखाई गई वह कमाल की है। इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक मिडिल क्लास आदमी किशोर खोसला (अनुपम खेर) की है। अनुपम खेर का किरदार और उनका परिवार कैसे एक बिल्डर खुराना (बोमन ईरानी) से अपनी कब्जा की हुई जमीन छुड़वाता है, यही फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आए। आगे चलकर इस फिल्म को बाद में तमिल और कन्नड भाषा में भी रीमेक करके बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम(2001)’ की कहानी भी यह बताती है कि परिवार के बीच चाहे दूरियां आ जाए, उनका आपसी प्यार कभी कम नहीं होता है। फिल्म की कहानी में बिजनेस मैन यशवर्धन रायचंद (अमिताभ बच्चन) अपने गाेद लिए बेटे राहुल को खुद से इसलिए अलग कर लेते हैं क्योंकि वह अपनी पसंद की शादी कर लेता है। कई सालों तक पिता-पुत्र एक दूसरे से दूर रहते हैं। आगे चलकर राहुल (शाहरुख) का भाई रोहन (ऋतिक रोशन) अपने परिवार को करीबी लाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन के अलावा जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी अहम किरदारों में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
हम आपके हैं कौन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हम आपके हैं कौन
फिल्म ‘हम आपके हैं कौन(1994)’ भी परिवार के लिए त्याग करने की कहानी को दिखाती है। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रीमा लागू जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म के गाने आज भी काफी मशहूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।