अजय देवगन की किस्मत ने फिर करवट ले ली है। इसका श्रेय जाता है फिल्म 'रेड 2' को, जो उनके अभिनय की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। 01 मई को रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ी तो बन ही चुकी है और जल्द ही 150 करोड़ी भी बन जाएगी। जानते हैं आज बुधवार को 14वें दिन 'रेड 2' ने कैसा प्रदर्शन किया है?
Raid 2 Day 14 Box Office Collection: 'रेड 2' पर हो रही नोटों की झमाझम बरसात, 14वें दिन किया इतना कारोबार
Raid 2 Movie Box Office Collection Report: फिल्म 'रेड 2' ने आज सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज कितने कमाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार अंदाज में हुई शुरुआत
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शुरुआत की। पहले ही सप्ताह में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। नौवें दिन फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई।
कमाई में गिरावट के बावजूद जलवा बरकरार
10वें दिन शनिवार को इसकी कमाई में जादुई उछाल आया और 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11वें दिन रविवार को कमाई का आंकड़ा 11.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद 12वें दिन सोमवार से कमाई में गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि, फिल्म का जो कलेक्शन है वह वीकडेज को देखते हुए काफी शानदार कहा जाएगा।
Cannes: कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टाइल मोमेंट्स, ऐश्वर्या से लेकर कई नाम शामिल, देखें लिस्ट
बुधवार को प्रदर्शन भी रहा शानदार
सोमवार को फिल्म 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल मंगलवार को कमाई 4.5 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज बुधवार को 14वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'रेड 2' ने 2.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 132.32 करोड़ रुपये हो गया है।
78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे टॉम क्रूज, हॉलीवुड की इस फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
लागत से अधिक कर डाली कमाई
फिल्म 'रेड 2' का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उस हिसाब से देखें तो यह लागत से दोगुनी कमाई कर चुकी है। फिल्म सुपरहिट की श्रेणी में आ चुकी है। यह फिल्म अजय देवगन की ही 'रेड' (2018) का सीक्वल है। सीक्वल में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।