{"_id":"6834086da9c8532a430dc3a2","slug":"ishaan-khatter-romance-with-24-year-older-actress-tabu-in-a-suitable-boy-called-she-is-naughty-2025-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 26 May 2025 11:51 AM IST
सार
Ishaan Khatter Romance: ईशान खट्टर ने 'ए सूटेबल बॉय' सीरीज में अपने से 24 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है। अब ईशान ने उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह हाल ही में 'द रॉयल्स' सीरीज में नजर आए। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में साल 2020 में आए शो 'ए सूटेबल बॉय' में तब्बू के साथ शूटिंग के बारे में बताया है। ईशान खट्टर ने बताया कि कैसे तब्बू ने उन्हें सहज महसूस कराया। इसके बाद उन्होंने साथ में शूटिंग की।
2 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : यूट्यूब
अच्छी लिखी थी कहानी
ईशान खट्टर ने जूम के साथ बातचीत में अपनी और तब्बू की जोड़ी को परफेक्ट बताया। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि इसका श्रेय लेखन को जाता है। अगर आप हमें और तब्बू को किसी दूसरी कहानी में रखते, जिसमें हमारी उम्र के गैप को नजरअंदाज किया जाता, तो यह अजीब लगता। लेकिन इस कहानी में यह अजीब नहीं था। हम जो कर रहे थे, लेखन उसका समर्थन कर रहा था, इसलिए यह सही लगा।'
3 of 5
तब्बू
- फोटो : यूट्यूब
सेट पर बच्ची की रहती हैं तब्बू
ईशान ने आगे कहा कि वह तब्बू के साथ 'घबराए हुए' नहीं थे, बल्कि सुरक्षित महसूस करते थे। उन्हें कुछ अंतरंग दृश्यों की शूटिंग से पहले इसके बारे में कभी तैयारी या बात नहीं करनी पड़ी। उन्होंने कहा 'वह बेतरतीब बातें करती रहती थीं। जैसे लंच में क्या चाहिए? या कुछ और। या जैसे उसको देखा कैसे आंखें बनाई थी। वह बहुत शरारती हैं। वह सेट पर एक बच्ची की तरह रहती हैं।'
यह खबर भी पढ़ें:Ishaan Khatter: 'ना दबाव रहा न ही मौके छीने गए', एक्टर बनने की पसंद पर बोले ईशान खट्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : यूट्यूब
अलग-अलग किरदार में ढलती हैं
उन्होंने आगे कहा 'वह मजाक करती थीं। फिर अचानक, वह इस किरदार की तरह हो जाती थीं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह मजेदार था। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था। हम जो कुछ भी करते हैं उसमें सबसे जरूरी यह है कि आप उसे कैसे जीवंत बनाते हैं? आप बिना कुछ कहे ज्यादा संवाद कैसे करते हैं? तब्बू के साथ चीजें बहुत आसानी से हुईं। यह ऐसा था जैसे हमने उनसे आंखों से बातचीत की।'
विज्ञापन
5 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : यूट्यूब
ए सूटेबल बॉय के बारे में
आपको बता दें नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली 'ए सूटेबल बॉय' विक्रम सेठ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। मीरा नायर द्वारा निर्देशित शो में, ईशान को तब्बू के साथ रोमांस करते देखा गया, जो उनसे 24 साल बड़ी हैं। दोनों को उनके प्रदर्शन और केमिस्ट्री के लिए सराहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।