फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week Release: 'कराटे किड लीजेंड्स' से 'बॉम्बे' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 26 May 2025 11:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 11:29 AM IST
सार

Movies and OTT Release This Week: यह सप्ताह मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। कई दिलचस्प फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। वहीं ओटीटी पर भी कई अच्छे विकल्प मिलेंगे। जानिए।

विज्ञापन
Movies and OTT Release This Week: Bombay to Karate Kid Legends Love karu Yaa Shaadi Know Details
इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के शौकीनों को हर नई फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। उनके लिए हम यहां हर सप्ताह अपडेट शेयर करते हैं। इस सप्ताह भी मनोरंजन की तगड़ी खुराक मिलने वाली है। कई दिलचस्प फिल्मों की सौगात दर्शकों को मिलेगी, जिन्हें सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। वहीं, ओटीटी पर सिनेमा देखने के शौकीनों के लिए भी इस बार काफी कुछ है। जानते हैं...

Movies and OTT Release This Week: Bombay to Karate Kid Legends Love karu Yaa Shaadi Know Details
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

‘कराटे किड लीजेंड्स’
यह फिल्म तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तारीख है 30 मई। इस दिन यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज होगी। जोनाथन इंटविस्टल द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी चैन और राल्फ मचियो एक फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे। यह अमेरिकी मार्शल आर्ट ड्रामा फिल्म है। 

Movies and OTT Release This Week: Bombay to Karate Kid Legends Love karu Yaa Shaadi Know Details
बॉम्बे - फोटो : सोशल मीडिया

‘बॉम्बे’
यह फिल्म भी 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन संजय निरंजन ने किया है। फिल्म में गेवी चहल, दीपशिखा नागपाल और दानिश भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म उल्लास म्हात्रे नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies and OTT Release This Week: Bombay to Karate Kid Legends Love karu Yaa Shaadi Know Details
'लव करूं या शादी' - फोटो : सोशल मीडिया

'लव करूं या शादी'
यह फिल्म 30 मई, 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी। यह आज के युवाओं की कहानी है, जो अपने सामाजिक मूल्यों और व्यक्तिगत इच्छाओं के बीच भ्रमित फिल्म का निर्देशन जयप्रकाश शॉ ने किया है। इसमें मैरिना सिंह, आकर्ष अलघ और मीशा कपूर मुख्य किरदार निभाएंगे।

Suniel Shetty: 'उनकी ना चलने वाली फिल्में भी 200 करोड़ कमाती हैं', सलमान खान के बचाव में आए सुनील शेट्टी

 

विज्ञापन
Movies and OTT Release This Week: Bombay to Karate Kid Legends Love karu Yaa Shaadi Know Details
चिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

'चिड़िया' और 'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु'
यह फिल्म शुक्रवार 30 मई 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 23 मई को रिलीज किया जाने वाला था। मगर अब 30 तारीख को दस्तक देगी। विनय पाठक और अमृता सुभाष की इस फिल्म की कहानी एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जो भावनाओं से भरपूर है। इसके अलावा 'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी अमोल नामक एक बच्चे के बारे में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed