अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाली इशिता दत्ता ने पिछले दिनों फैंस संग एक गुड न्यूज साझा की थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों इशिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही थीं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने गोद भराई की रस्म को पूरा किया है, जिसमें वह बेहद प्यारी भी लग रही हैं।
Ishita Dutta: गोद भराई में पत्नी इशिता दत्ता संग रोमांटिक हुए वत्सल सेठ, बेबी बंप को किस करने का वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री इशिता दत्ता के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने अपनी इस खुशी को अपने फैंस के साथ भी साझा किया है। इशिता ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं और उनके पति वत्सल सेठ भी अपनी बीवी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी बीच दोनों के गोद भराई की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इशिता पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अपनी गोद भराई के लिए उन्होंने पारंपरिक लुक चुना है। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति वत्सल सफेद कुर्ते और पजामे में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Papon Health Update: सिंगर पापोन ने दी बीमारी को मात, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भरी इस देश की उड़ान
अपने अनुभव को साझा करते हुए इशिता ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत भावुक और अच्छा पल है। अलग-अलग जगहों से हमारे रिश्तेदार हमें बधाई देने और आशीर्वाद देने आए हैं। वे अभी भी अंदर हमारा इंतजार कर रहे हैं। हम बहुत आभारी हैं कि उन्होंने आकर हमें आशीर्वाद दिया है। सभी को हमारे बच्चे का बेसब्री से इंतजार है और हम भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।’
Sunday Interview Manoj Bajpayee: समलैंगिकता कानून का नहीं जज्बात का मामला है, सुप्रीम सलाह को समझना बेहद जरूरी
वत्सल ने आगे कहा, ‘यह मां ही है जो हर चीज से गुजरती है। इशिता इसे महसूस कर सकती है। मैं अभी भी इसे उतना महसूस नहीं कर सकता हूं।’ अभिनेता ने कहा, ‘बच्चे के जन्म के बाद मैं भी इसे महसूस करूंगा।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।