बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का हिस्सा हैं। सुकेश भी जेल से अभिनेत्री को पत्र लिखकर अपना संदेश भेजता था। अब हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अभिनेत्री के वकील ने दावा किया कि उन्हें ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिले गिफ्ट्स के अवैध सोर्स के बारे में पता नहीं था।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन का बड़ा दावा, बोलीं- ठग सुकेश से मिले गिफ्ट्स के सोर्स के बारे में नहीं था पता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:38 AM IST
सार
हाई कोर्ट में यह दलील दी गई कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल नहीं थीं। अभिनेत्री को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें मिले उपहार कथित अपराध का हिस्सा थे। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने सवाल उठाया, "क्या किसी व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह मिले गिफ्ट के सोर्स को जाने।" मामले को आगे की बहस के लिए 26 नवंबर को सूचीबद्ध किया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन