फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jake Gyllenhaal: प्राइम वीडियो पर ‘रोड हाउस’ हिट होते ही लगी लॉटरी, जिलेनहाल ने साइन की ये मेगा डील

Wed, 03 Apr 2024 09:17 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
Jake Gyllenhaal Nine Stories company signs first look deal with Amazon MGM Studios know the details here
जेक जिलेनहाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेक जिलेनहाल की फिल्म 'रोड हाउस' अमेजन की सबसे बड़ी लॉन्च बन गई है, इस फिल्म को अब तक की 50 मिलियन दर्शकों ने देखा है। 'रोड हाउस' की रिलीज के बाद अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने जेक जिलेनहाल की 'नाइन स्टोरीज कंपनी' के साथ तीन साल का फर्स्ट-लुक डील साइन किया है। इस डील में अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ फिल्म की थिएटर और ओटीटी स्ट्रीमिंग रिलीज भी शामिल हैं।

Jake Gyllenhaal Nine Stories company signs first look deal with Amazon MGM Studios know the details here
रोड हाउस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि जिलेनहाल हाल ही में 'रोड हाउस' में नजर आए थे, जो पैट्रिक स्वेज की फिल्म की रीमेक थी। यह फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसे दुनियाभर में अब तक 50 मिलियन से अधिक दर्शक देख चुके हैं। इससे पहले जिलेनहाल 'गाइ रिची की द कॉवेनेंट' में नजर आए थे। इस फिल्म को एमजीएम स्टूडियोज ने पिछले साल रिलीज किया था।

Jake Gyllenhaal Nine Stories company signs first look deal with Amazon MGM Studios know the details here
रोड हाउस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिलेनहाल ने साल 2015 में रीवा मार्कर के साथ 'नाइन स्टोरीज' की स्थापना की थी। हाल ही में इस कंपनी ने एंटोनी फूक्वा की 'द गिल्टी' का निर्माण किया। इस फिल्म में भी जिलेनहाल ने अभिनय किया था। इसके अलावा इस कंपनी ने पॉल डैनो के निर्देशन की पहली फिल्म 'वाइल्डलाइफ' का भी निर्माण किया था, इस फिल्म में कैरी मुलिगन नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jake Gyllenhaal Nine Stories company signs first look deal with Amazon MGM Studios know the details here
जेक जिलेनहाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कंपनी ने डेविड गॉर्डन ग्रीन की 'स्ट्रॉन्गर' भी बनाई थी, जिसमें जिलेनहाल ने जेफ बाउमन की भूमिका निभाई थी, जो बोस्टन मैराथन बम विस्फोट में जीवित बचे जेफ बाउमन की कहानी थी। इसके अलावा भी कंपनी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। हालांकि, साल 2002 में मार्कर ने लिंडेन एंटरटेनमेंट के लिए नाइन स्टोरीज कंपनी छोड़ दी।
Box Office Collection Report: पांचवें दिन 50 करोड़ के करीब पहुंची गॉडजिला x कॉन्ग, क्रू की पकड़ भी बरकरार

विज्ञापन
Jake Gyllenhaal Nine Stories company signs first look deal with Amazon MGM Studios know the details here
जेक जिलेनहाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस डील को लेकर अमेजन एमजीएम स्टूडियो के जूली रैपापोर्ट ने कहा, 'जेक में एक अनोखी प्रतिभा है, फिल्म निर्माण के प्रति उनका जुनून साफ नजर आता है। कैमरे के सामने और पर्दे के पीछे कहानीकार के रूप में भी जेक शानदार हैं। 'रोड हाउस' की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद हम अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर और मजबूत बनाने चाहते थे, जिसके लिए यह सबसे बेहतर समय है। इस डील से आगामी फिल्में को लेकर हम काफी उत्सुक हैं'। 
Silence 2: मनोज-प्राची ने साइलेंस के सीक्वल पर की खुलकर बात, बताया, कैसे फिर से निभाया ये किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed