सब्सक्राइब करें

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं जान्हवी कपूर, फिल्म का सीन साझा कर की तारीफ, बोलीं- दिल भर आया

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 12 May 2024 11:38 AM IST
सार

'लापता लेडीज' ओटीटी रिलीज के बाद लगातार चर्चा में है। फिल्म को कई सितारों से तारीफ मिल चुकी है। हाल में ही अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी फिल्म देखी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी समीक्षा की है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor reviews Kiran Rao Laapataa Ladies praised Sparsh Shrivastavan Pratibha Rantta Nitanshi Goel
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'लापता लेडीज' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा बटोर रही है। यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। किरण राव ने इस फिल्म से निर्देशन में वापसी की है। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में काफी सारे इमोशंस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिला है।  फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म तीन मुख्य किरदारों फूल कुमारी, जया और दीपक के इर्दगिर्द घूमती रहती है। अब तक इस फिल्म को कई बड़ी हस्तियों से तारीफ मिल चुकी है। अब इस लिस्ट में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है।


A N Tagore Passed Away: वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर का निधन, मलाड श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Trending Videos
Janhvi Kapoor reviews Kiran Rao Laapataa Ladies praised Sparsh Shrivastavan Pratibha Rantta Nitanshi Goel
जान्हवी कपूर- 'लापता लेडीज' स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने देखी 'लापता लेडीज'
'लापता लेडीज' अपनी सादगी की वजह से काफी पसंद की जा रही है। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान भटक जाती हैं। इस फिल्म में महिला सशक्तिकरण की बात की गई है। फिल्म अब तक निर्देशक हंसल मेहता, अभिनेत्री करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, शबाना आजमी , सनी देओल, ट्विंकल खन्ना जैसे हस्तियों से तारीफ बटोर चुकी है। इस कड़ी में अब जान्हवी कपूर भी जुड़ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की समीक्षा की है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर किया बेटी मालती का क्यूट वीडियो, पति निक के साथ हुईं कोजी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor reviews Kiran Rao Laapataa Ladies praised Sparsh Shrivastavan Pratibha Rantta Nitanshi Goel
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव और टीम को दी सराहना
जान्हवी ने हाल में ही फिल्म देखी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की समीक्षा की। अभिनेत्री ने फिल्म के एक सीन की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'प्रतिभा आपका मजबूत शांत स्वभाव, नितांशी आपकी मासूमियत और दिल छू लेने वाली मुस्कुराहट, स्पर्श आपकी ईमानदारी और ह्यूमर , आप सब को सलाम'। उन्होंने फिल्म की निर्देशक किरण की तारीफ करते हुए लिखा, 'इस तरह की खूबसूरत कलाकृति बनाने के लिए आपको दिल से सैल्यूट। बेहद खास फिल्म और बेहतरीन अभिनय, दिल भर आया'।
Anand Ahuja: मदर्स डे पर आनंद ने साझा की पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बेटे वायु के साथ खेलती नजर आईं सोनम

Janhvi Kapoor reviews Kiran Rao Laapataa Ladies praised Sparsh Shrivastavan Pratibha Rantta Nitanshi Goel
जान्हवी-किरण राव- प्रतिभा - फोटो : सोशल मीडिया

टोरंटो फिल्म फेस्टीवल में हुई थी प्रदर्शित
बता दें कि इस फिल्म को अब तक बॉलीवुड के कई कलाकारों से सराहना मिल चुकी है। वरुण धवन ने तारीफ में कहा था कि उन्हें 'लापता लेडीज काफी पसंद आई थी। उन्होंने पूरी स्टार कास्ट की तारीफ में लिखा था कि हर एक कलाकार ने बेहतरीन अभिनय किया है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने किरण राव के निर्देशन की तारीफ करते हुए उन्हें और फिल्में बनाने को कहा था। बताते चलें कि भारत में तारीफें बटोर रही इस फिल्म को 48वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में भी प्रदर्शित किया गया था। 
Allu Arjun: लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को झटका, पुलिस ने इसलिए दर्ज कर लिया आपराधिक मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed