{"_id":"68a030b13f3c21089a0b760a","slug":"janmashtami-specil-animated-shows-on-krishna-roll-no-21-little-krishna-kisna-krishna-balram-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami: 'रोल नंबर 21' से लेकर 'लिटिल कृष्णा' तक, भगवान कृष्ण पर आधारित हैं ये एनिमेटेड शोज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janmashtami: 'रोल नंबर 21' से लेकर 'लिटिल कृष्णा' तक, भगवान कृष्ण पर आधारित हैं ये एनिमेटेड शोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:48 PM IST
सार
Animated Shows On Krishna: आज पूरी दुनिया में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उन एनिमेटेड शोज के बारे में बता रहे हैं जो भगवान श्री कृष्ण पर बने हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्री कृष्ण पर बने शोज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
16 अगस्त को पूरी दुनिया जन्माष्टमी का त्योहार मना रही है। भगवान श्री कृष्ण पर कई फिल्में और शोज बने हैं। उनकी तारीफ में भजन और गाने भी बने हैं। इस मौके पर हम आपको उन एनिमेटेड शो के बारे में बता रहे हैं जिन में भगवान श्री कृष्ण की कहानी दिखाई गई है।
2 of 5
रोल नंबर 21
- फोटो : यूट्यूब
रोल नंबर 21
एनिमेटेड शो 'रोल नंबर 21' 27 नवंबर 2010 को प्रीमियर हुआ था। इसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है जिसके पास भगवान कृष्ण द्वारा दी गई शक्तियां हैं। बच्चे के पास श्री कृष्ण की बांसुरी और मोर का पंख होता है। यह बच्चा अपने दुष्ट प्रिंसिपल कनिष्क से मुकाबला करता है। शो काफी दिलचस्प है। यह शो हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नण भाषाओं में है।
लिटिल कृष्णा
भगवान श्री कृष्ण पर बना टीवी शो 'लिटिल कृष्णा' काफी मशहूर है। इसे साल 2009 में बनाया गया था। इस शो में 13 एपिसोड हैं। सभी एपिसोड में श्री कृष्ण की कहानी दिखाई गई है। हर एपिसोड में वह अपने दुश्मनों पर विजय पाते हैं। शो को खूब पसंद किया गया था। यह शो हिंदी के अलावा, तमिल और अंग्रेजी में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसना
- फोटो : यूट्यूब
किसना
'किसना' सीरीज में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कई कहानियां दिखाई गई हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि किसना नाम के बच्चे के पास ऐसी शक्तियां होती हैं, जो हर परेशानी का हल कर देती हैं। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई समस्याओं का समाधान करते हैं। इसमें एक्शन के साथ-साथ रोमांच भी दिखाया गया है। इस शो के 82 एपिसोड हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कृष्ण बलराम
- फोटो : यूट्यूब
कृष्ण बलराम
एनिमेटेड शो 'कृष्ण बलराम' एक्शन और रोमांचक शो है। इसमें कृष्ण और बलराम दो बच्चों की कहानी दिखाई गई है। दोनों बच्चे वृंदावन में खेलते हैं। वह मक्खन चुराने जैसी शरारतें करते हैं। मामा कंस द्वारा भेजे गए राक्षण का भी विनाश करते हैं। यह शो 2008 से 2010 तक कार्टून नेटवर्क पर प्रसारित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।