{"_id":"68a017cedb3c2f1eb30ad14a","slug":"manisha-koirala-birthday-know-about-her-best-characters-in-movies-including-bombay-lajja-mann-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manisha Koirala: ‘लज्जा’ और ‘दिल से’ जैसी फिल्मों में निभाई दमदार भूमिका, राजनीतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manisha Koirala: ‘लज्जा’ और ‘दिल से’ जैसी फिल्मों में निभाई दमदार भूमिका, राजनीतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:04 AM IST
सार
Manisha Koirala Birthday: मनीषा कोइराला उन दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने जबरदस्त फिल्में की और अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में राज करने का काम किया। आज शनिवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे उनके किरदारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
मनीषा कोईराला
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई जबरदस्त बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें 'खामोशी' और 'मन' जैसी फिल्में शामिल हैं। आज 16 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानिए मनीषा कोइराला के दमदार किरदारों के बारे में।
2 of 11
मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती हैं मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ था। अभिनेत्री के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके अलावा पिता प्रकाश कोइराला भी नेपाल की राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे। वहीं, उनकी मां सीता कोइराला एक गृहणी हैं। इतने संपन्न परिवार के बावजूद अभिनेत्री के अंदर एक्टिंग का जुनून दौड़ रहा था, जिस वजह से एक्ट्रेस ने पढ़ाई के बाद मुंबई जाने का मन बनाया।
3 of 11
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala
अभिनय की दुनिया में रखा कदम
मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से अपने अभिनय करियर की शुरुआती की। इसके बाद एक्ट्रेस ने 1991 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी 'सौदागर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर क्या अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कई शानदार हिंदी फिल्मोंं में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
1942 अ लव स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
1942 अ लव स्टोरी
साल 1994 में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में '1942 अ लव स्टोरी' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में मनीषा कोइराला के अलावा अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसमें एक्ट्रेस ने राजेश्वरी की भूमिका निभाई थी, तो अनिल कपूर ने नरेंद्र की। यह फिल्म 1942 के समय की लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें शानदार अभिनय के लिए मनीषा कोइराल को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 11
बॉम्बे
- फोटो : एक्स
बॉम्बे
मणिरत्नम के निर्देशन में साल 1995 मे 'बॉम्बे' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग धर्मों के प्रेमी पर आधारित थी, जो शादी करने के लिए मुंबई भाग जाते हैं। इसी दौरान उन्हें मुंबई में सांप्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में मनीषा कोइराला (शैला बानो) और अरविंद स्वामी (शेखर नारायण) मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।